उत्तराखंड सरकार ने सोमवार देर रात 13 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक फेरबदल किया है।
इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ के प्रभार में बदलाव किया गया है। पीसीसीएफ कपिल लाल को कैंपा (CAMPA) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।
वहीं, पीसीसीएफ एस.के. सबोटी को प्रमुख वन संरक्षक (वन पंचायत) की जिम्मेदारी दी गई है।
एपीसीसीएफ डॉ. विवेक पांडे को वन्यजीव (वाइल्डलाइफ) का प्रभार सौंपा गया है, जबकि नरेश कुमार को मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) बनाया गया है।
एपीसीसीएफ सुरेंद्र मेहरा को सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ के साथ-साथ वन अनुसंधान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मीनाक्षी जोशी से मानव संसाधन का प्रभार वापस लेते हुए उन्हें बांस एवं रेशा बोर्ड का सीईओ नियुक्त किया गया है।
सीसीएफ सुशांत पटनायक को मुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
पी.के. पात्रों को सीसीएफ (मानव संसाधन) के साथ-साथ प्रबंध निदेशक (एमडी), इको टूरिज्म का प्रभार दिया गया है।
वन संरक्षक पंकज कुमार को निदेशक, नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व पद से हटाकर दक्षिणी कुमाऊं एवं वन विकास निगम, रामनगर का प्रभार सौंपा गया है। विनय भार्गव को वन संरक्षक (अनुसंधान) बनाया गया है।
आकाश वर्मा को पौड़ी के साथ-साथ निदेशक, नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
नीतीश मणि त्रिपाठी को पश्चिमी वृत्त, हल्द्वानी का वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, नीतू लक्ष्मी को यमुना क्षेत्र का वन संरक्षक बनाया गया है।







