जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा संग त्रिजुगीनारायण मंदिर में लिए सात फेरे

जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा संग त्रिजुगीनारायण मंदिर में लिए सात फेरे

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल के साथ उत्तराखंड के त्रिजुगीनारायण मंदिर में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों से विवाह किया।

बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल अपनी बचपन की मित्र रिचा चंदेल के साथ उत्तराखंड के पौराणिक विवाह स्थल त्रिजुगीनारायण मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर विवाह सूत्र में बंधन गए।

विवाह पूरी तरह सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और अत्यंत करीबी लोग शामिल रहे। सूत्रों ने बताया कि जुबिन व रिचा करीब डेढ़ वर्ष पहले ही विवाह कर चुके थे, लेकिन अब पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों ने विवाह की रस्में पूरी कीं।

जानकारी के अनुसार, विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच सीमित उपस्थिति में आयोजित इस समारोह को निजी रखा गया। विवाह से जुड़ी कोई आधिकारिक तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है। दुल्हन का नाम भी परिवार की ओर से सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन विश्चस्त सूत्रों ने जुबिन की दुल्हन का नाम रिचा चंदेल बताया है।

वह उनकी बचपन की दोस्त हैं। सूत्रों के अनुसार, यह विवाह एक दिन पहले संपन्न हुआ, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आई है। परिवार ने भी इस विषय पर सीमित प्रतिक्रिया दी है।

जुबिन की मां नीना नौटियाल ने बताया कि जुबिन ने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखते हुए विवाह को पूरी तरह पारिवारिक दायरे में रखा। जुबिन के प्रशंसकों के बीच यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके जुबिन ने निजी जीवन को लेकर हमेशा संयमित रुख ही रखा है।

देहरादून के जौनसार में पले-बढ़े जुबिन का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव रहा है। पारिवारिक अवसरों पर भी वह अक्सर प्रदेश की परंपराओं को महत्व देते रहे हैं। जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल राजनेता हैं, जबकि मां नीना गृहणी हैं।

शिव-पावर्ती का हुआ था विवाह

त्रिजुगीनारायण मंदिर का विवाह संस्कार के लिए विशेष महत्व प्राप्त है। मान्यता है कि यहीं भगवान शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इसी कारण देशभर से कई दंपति यहां वैदिक परंपरा के साथ विवाह के लिए पहुंचते हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this