सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने किया हिलमेल का डिजिटल चैनल लॉन्च

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने किया हिलमेल का डिजिटल चैनल लॉन्च

देहरादून के जेएसआर कॉन्टिनेंटल में हिलमेल का डिजिटल चैनल लॉच किया गया। इस अवसर पर सीडीएस जनरल ​अनिल चौहान वर्चुअल माध्यम से जुडे। जबकि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसरोकारों से जुड़ी आवाज़ को पिछले एक दशक से मजबूती देने वाले हिलमेल ने अपने 10 वर्ष पूरे होने पर डिजिटल चैनल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान ने वर्चुअल रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया और हिलमेल की इस नई डिजिटल पहल को जन-जन की आवाज़ को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

अपने संबोधन में सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हिलमेल ने आम लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। पहाड़ के गांवों से लेकर दूरस्थ क्षेत्रों तक जनता की समस्याओं, संस्कृति, युवाओं और सामाजिक सरोकारों को मंच देने में हिलमेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अब डिजिटल माध्यम से यह आवाज़ और अधिक मजबूत होगी तथा समाज के हर वर्ग तक तेजी से पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि मीडिया केवल खबरों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति भी है। हिलमेल ने बीते वर्षों में जिस निष्पक्षता और समर्पण के साथ कार्य किया है, वह सराहनीय है। डिजिटल चैनल के माध्यम से अब उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश-विदेश में बसे उत्तराखंड के लोग भी अपनी मिट्टी और मुद्दों से जुड़े रह पाएंगे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने भी हिलमेल टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिलमेल ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मंच देने का कार्य किया है। डिजिटल चैनल के लॉन्च होने से प्रदेश के विकास, संस्कृति और युवाओं की प्रतिभाओं को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मंच भविष्य में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

वहीं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी हिलमेल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया का उद्देश्य समाज की वास्तविक तस्वीर को सामने लाना होता है और हिलमेल ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में विश्वसनीय पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है और हिलमेल का यह कदम निश्चित रूप से लोगों के विश्वास को और मजबूत करेगा।

इस अवसर पर पूर्व एयर चीफ मार्शल आर.के.एस.भदौरिया ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि हिलमेल ने अपने 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में नई शुरुआत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम के निरंतर परिश्रम, समर्पण और सकारात्मक सोच का परिणाम है।

एयर चीफ मार्शल आर.के.एस भदौरिया ने कहा कि किसी भी संस्था के लिए एक दशक तक लगातार जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता बनाए रखना आसान नहीं होता, लेकिन हिलमेल ने यह साबित किया है कि ईमानदार पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हिलमेल नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान कई गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया जगत से जुड़े व्यक्तियों ने भी हिलमेल की इस नई पहल का स्वागत किया और इसे उत्तराखंड की आवाज़ को वैश्विक मंच तक पहुंचाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के समापन पर हिलमेल की सीईओ चेतना नेगी ने सभी लोगों का धन्यवाद किया और उन्होंने आशा व्यक्त की कि जैसा सहयोग हिलमेल को पिछले 10 साल से मिल रहा है वैसा ही सहयोग हिलमेल के ​डिजिटल चैनल को भी मिलता रहेगा।

इस अवसर पर हिलमेल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले कई लोगों को शॉल और ‘हिलरत्न’ देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, कई लोगों को दीर्घायु ऑर्गेनिक हिमालय के उत्पाद भी भेंट किए गए।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this