भर्ती से लेकर मंदिरों तक हर मोर्चे पर सरकार विफल: गोदियाल

भर्ती से लेकर मंदिरों तक हर मोर्चे पर सरकार विफल: गोदियाल

कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा रविवार को बागेश्वर से कपकोट पहुंची, जहां रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार भर्ती प्रक्रिया से लेकर मंदिरों के प्रबंधन, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेकर गांव-गांव पहुंचने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सभा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, धारचूला विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक ललित फर्वाण समेत अन्य नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया लगातार विवादों में रही है। कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें निराश कर रही है। उनका कहना था कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था स्थापित करने में सरकार पूरी तरह असफल रही है।

गोदियाल ने मंदिरों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले चढ़ावे के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख मंदिरों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता आवश्यक है और यदि कहीं अनियमितताओं की आशंका है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा शासन में मंदिरों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं, जिनका समाधान सरकार नहीं कर पाई है।

प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के बजाय सरकार केवल घोषणाएं कर रही है। उनका दावा था कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और इसका असर हजारों परिवारों पर पड़ रहा है।

धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को उनके क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी ताकि पलायन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की योजनाओं और विचारों को पहुंचाने का आग्रह किया।

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। वहीं कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्वाण ने कहा कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत कई विकास कार्य अब जाकर पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे सरकार की धीमी कार्यशैली का उदाहरण बताते हुए कहा कि विकास योजनाओं को समय पर पूरा किया जाना चाहिए।

फर्वाण ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव और प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों, भर्ती घोटालों, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि जनता वास्तविक स्थिति से अवगत हो सके।

सभा के दौरान कुछ समय के लिए गुटबाजी की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, “चाय को बहुत देर तक पकाओगे तो वह फट जाती है, इसलिए संगठन में एकता बनाए रखें और उचित समय का इंतजार करें।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि व्यक्ति नहीं, बल्कि कांग्रेस का चुनाव चिन्ह “हाथ” ही उनका वास्तविक उम्मीदवार है। व्यक्तिगत पसंद-नापसंद से ऊपर उठकर पार्टी के चुनाव चिन्ह और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा, युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था तथा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया। नेताओं ने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this