Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एंटी पोचिंग स्क्वायड का गठन
उत्तराखंड न्यूज़

एंटी पोचिंग स्क्वायड का गठन

पर्यावरण का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए वनो का अधिक मात्रा में होना अत्यन्त आवश्यक है। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते वन अपराधों पर काबू पाने के लिए वन विभाग ने एक योजना बनाई है। इस योजना के तहत विभाग ने ‘एंटी पोचिंग स्क्वायड’ का गठन किया है। जो प्रदेश में होने वाले वन अपराधों पर पैनी नजर रखेगा। स्क्वायड के एक दल ने कुमाऊं मंडल में मुहिम की शुरूआत कर दी है। जल्द ही गढ़वाल में भी स्क्वायड की नियुक्ति की जाएगी। प्रमुख वन संरक्षण डा आ बी एस रावत ने बताया ‘‘सादी वर्दी धारकों को यह स्क्वायड वनों में घूमकर वन अपराधियों पर नजर रखेगा।’’ ऐसा करने से हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा और हम वन अपराधियों पर भी काबू पा सकेंगे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...