राज्य में बेटियों को बचाने और पढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया जाएगा। पौधों का नाम नवजात बालिकाओं के नाम पर रखा जाएगा। इन पौधों की देखभाल बालिकाओं की माताओं द्वारा की जाएगी।
उत्तराखंड सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के साथ एक नया आयाम जोड़ दिया है। अब राज्य में बेटियों को बचाने और पढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण बचाने का भी संदेश दिया जाएगा। इसकी शुरुआत सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी के रांसी से की है।

गढ़वाल कमिश्नरी के 50 साल पूरे होने के अवसर पर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने रांसी में पौधरोपण किया। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत इन पौधों का नाम नवजात बालिकाओं के नाम पर रखा जाएगा। इन पौधों की देखभाल बालिकाओं की माताओं द्वारा की जाएगी।


सीएम रावत ने इस पहल की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं। इनमें वह अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ पौधरोपण करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ ही मंत्री रेखा आर्य एक नवजात बच्ची को गोद में लिए खड़ी हैं।

सीएम रावत ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा, पर्यावरण संरक्षण उत्तराखंड की महान परंपरा रही है। #बेटी_बचाओ_बेटी_पढ़ाओ के सामाजिक संदेश के साथ पौड़ी के रांसी में नवजात कन्याओं के नाम पर पौधे लगाए। इन पौधों की देखभाल बच्चियों की माताओं द्वारा की जाएगी। #डाली_लगावा_बेटी_बचावा
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने गढ़वाल कमिश्नरी के 50 वर्ष पूरे होने पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह हम सभी के लिए हर्ष की बात है। गढ़वाल कमिश्नरी की स्वर्ण जयंती के अवसर पर पौड़ी में कैबिनेट का आयोजन किया गया।







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *