हिल-मेल ब्यूरो केदारनाथ धाम में यात्रियों के स्वास्थय की सुरक्षा को देखते हुए यहां पर निशुल्क चिकित्सा केंद्र खोला गया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, हंस फाउंडेशन के भोले जी महाराज, मंगला माता जी ने बेस कैम्प में स्वामी विवेकानन्द धमार्थ
हिल-मेल ब्यूरो
केदारनाथ धाम में यात्रियों के स्वास्थय की सुरक्षा को देखते हुए यहां पर निशुल्क चिकित्सा केंद्र खोला गया है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, हंस फाउंडेशन के भोले जी महाराज, मंगला माता जी ने बेस कैम्प में स्वामी विवेकानन्द धमार्थ चिकित्सालय का लोकार्पण किया। स्वामी विवेकानन्द धमार्थ चिकित्सालय द्वारा 2 सितम्बर से तीर्थ यात्रियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा शुरू की जा चुकी है।

चिकित्सालय का संचालन स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी, देहरादून द्वारा किया जा रहा है। 12 बैड के चिकित्सालय में 2 डाॅक्टर केदारनाथ में स्थायी रूप से रहेंगे व अस्पताल में डाॅक्टर व पैरामेडिकल सहित कुल 25 लोगों का स्टाफ है। अस्पताल में सभी प्रकार की जांच, एक्स-रे, वेन्टीलेटर, इन्टेन्सिव केयर यूनिट (आई.सी.यू.) व अन्य सुविधायें मिलेगी। अस्पताल में महिला, पुरूष व आईसीयू वार्ड अलग-अलग है।
इस अवसर पर त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर केदारनाथ में स्वामी विवेकानन्द धमार्थ चिकित्सालय के शुभारम्भ होने के बाद प्रदेश के चारों धामों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जो चिकित्सक केदारनाथ में हाई अल्टीट्यूट में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए समय दे रहे हैं, वे बड़े सेवा भाव एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। बहुत लम्बे समय से सरकार की कोशिश थी कि चारों धामों में जो यात्री आते हैं, उनके लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। इस अस्पताल में वेंटिलेटर, सर्जरी एवं एमआरआई की व्यवस्था भी की गई है।








Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *