Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने संभाला कार्यभार, पीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड न्यूज़

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने संभाला कार्यभार, पीएम ने दी बधाई

हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने 1 जनवरी 2020 को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीनों सेनाएं एक टीम के रूप में काम करेंगी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को दिए गए कार्य के अनुसार हमें एकीकरण को बढ़ावा देना होगा और संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करना होगा। सीडीएस की जिम्मेदारी संभालने के बाद जनरल बिपिन रावत ने कहा कि हमारा फोकस तीनों सेनाओं को मिलाकर तीन नहीं बल्कि 5 या फिर 7 करने पर होगा। उन्होंने कहा कि तीनों सेनाएं 1+1+1 मिलकर 3 नहीं बल्कि 5 या 7 होंगी।

पीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को बधाई देते हुए कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, ‘मुझे खुशी है कि नया साल और नया दशक शुरू हो रहा है तो भारत को जनरल बिपिन रावत के तौर पर पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिला है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी देता हूं।’ जनरल रावत की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि वह एक शानदार अफसर हैं जिन्होंने पूरे जोश के साथ भारत की सेवा की है।

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस दौरान उन्होंने 15 अगस्त 2019 को लाल किले की प्राचीर से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद की घोषणा किए जाने का भी जिक्र किया।

पढ़ें, रणनीति के माहिर CDS रावत की कहानी

रक्षा मंत्री से मिले सीडीएस रावत

नवनियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने पद संभालने के कुछ देर बाद ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से साउथ ब्लॉक में मुलाकात की। राजनाथ सिंह से सफल कार्यकाल के लिए जनरल रावत को शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि जनरल रावत एक दिन पहले ही आर्मी चीफ के पद से रिटायर हुए हैं।

राजनीतिक झुकाव के आरोपों पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने साफ कहा कि हम राजनीति से बहुत दूर रहते हैं। हमें सरकार के निर्देशों के अनुसार काम करना होता है।

पद संभालने के बाद तीनों सेनाओं की ओर से सीडीएस जनरल रावत को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...