कोरोना की दहशत के बीच केंद्र की उत्तराखंड को 2 मेडिकल कॉलेज की सौगात

कोरोना की दहशत के बीच केंद्र की उत्तराखंड को 2 मेडिकल कॉलेज की सौगात

हरिद्वार और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 650 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इनकी स्थापना के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹292करोड़ की राशि प्रति मेडिकल कॉलेज मंजूर की गई है। बाकी राशि प्रदेश सरकार देगी।

चिकित्सा सेवाओं के लिए उत्तराखंड को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। कोरोना के संक्रमण काल के दौरान केंद्र ने राज्य के हरिद्वार और पिथौरागढ़ में जल्द मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की अनुमति दे दी है। केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना के तहत इन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा।

प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 325 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी।। इनकी स्थापना के लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹292करोड़ की राशि प्रति मेडिकल कॉलेज मंजूर की गई है। इन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर आने वाले खर्च का 10% राज्य सरकार द्वारा तथा 90% खर्च केंद्र द्वारा वहन किया जाएगा। यानी राज्य सरकार इन दोनों मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 65 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

यह भी पढ़ें – सरकार की तैयारी, उत्तराखंड के हर जिले में बनेगा कोरोना-हॉस्पिटल

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज की अनुमति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, उत्तराखंड में हरिद्वार और पिथौरागढ़ में जल्द मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा इसकी अनुमति मिल गई है। इसके लिए मा. प्रधानमंत्री @narendramodiव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री @drharshvardhan का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this