Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अल्मोड़ा सल्ट विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी के महेश जीना जीते, कांग्रेस बोली – 2022 से पहले मौका गंवा दिया
अल्मोड़ाउत्तराखंड न्यूज़

सल्ट विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी के महेश जीना जीते, कांग्रेस बोली – 2022 से पहले मौका गंवा दिया

उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा के उम्मीदवार महेश जीना चुनाव जीत गए हैं। 4 हजार वोटों का लगातार अंतर देख कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ट्वीट कर कहा है कि हम सल्ट जीत सकते थे। 2017 के विधान सभा चुनावों से पहले की उत्तराखंड कांग्रेस को याद करिए…..। उन्होंने एक तरह कांग्रेस के मौजूदा पदाधिकारियों पर नाराजगी जताई है।

@4.10 PM अपडेट

सल्ट विधानसभा उपचुनाव की 11 चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है.
गंगा पंचोली -16566
महेश जीना-20961
जगदीश चंद्र -473
नंदकिशोर -202
पान सिंह -335
शिव सिंह रावत -447
सुरेंद्र सिंह -598
नोटा -693
Rejected Vote-63

@3.55PM अपडेट

दसवें चरण में भाजपा 4028 मतों से आगे है। इसमें पोस्टल बैलेट भी जोड़े गए हैं।
मतगणना का परिणाम:
– महेश जीना       -19111
– गंगा पंचोली        -15083
– जगदीश चंद्र       -440
– नंदकिशोर         -193
– पान सिंह          -299
– शिव सिंह रावत   -422
– सुरेंद्र सिंह        -542
–  नोटा             -639

3.30PM अपडेट

नौवें चरण में भाजपा 4275 मतों से आगे है।
मतगणना का परिणाम:
– महेश जीना       -17500
– गंगा पंचोली        -13225
– जगदीश चंद्र       -421
– नंदकिशोर          -190
– पान सिंह            -283
– शिव सिंह रावत  -405
– सुरेंद्र सिंह          -496
– नोटा              -579

@2.50PM अपडेट

8वें राउंड और पोस्टल बैलट के मतगणना का परिणाम-
1) महेश जीना।       -15539

2) गंगा पंचोली -11573
3) जगदीश चंद्र।      -399
4) नंदकिशोर।        -182
5) पान सिंह।         -260
6) शिव सिंह रावत। -399
7) सुरेंद्र सिंह।         -434
8)  नोटा।                -514
9) खारिज वोट – 63

@2.30 PM अपडेट

कुछ देर के लिए काउंटिंग रोकनी पड़ी। दो मशीनों की अलग रीडिंग पर विवाद हो गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे थे। सातवें चरण के बाद भी बीजेपी मजबूत स्थिति में है। भाजपा 3168 मतों से आगे है।

महेश जीना        -13098
गंगा पंचोली        -9930
जगदीश चंद्र       -345
नंदकिशोर          -166
पान सिंह           -243
शिव सिंह रावत   -381
सुरेंद्र सिंह          -364
नोटा               -467

@2 PM अपडेट

छठवें राउंड के भी नतीजे आ गए हैं…

महेश जीना -10777

गंगा पंचोली -8310

जगदीश चंद्र -286

नंदकिशोर -146

पान सिंह -205

शिव सिंह रावत -347

सुरेंद्र सिंह -317

नोटा -376

@1.30 PM अपडेट

पांचवें चरण में भी बीजेपी उम्मीदवार ने लगातार बढ़त बरकरार रखी है।

@1.00 PM अपडेट

साल्ट सीट पर चौथे राउंड की मतगणना में भी भाजपा प्रत्याशी महेश जीना कांग्रेस की गंगा पंचोली पर एक हजार से ज्यादा मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 13623 मतों की गिनती की जा चुकी है।

सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह मतगणना शुरू हुई। कोरोना काल में काउंटिंग के दौरान संक्रमण से बचने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं। सभी कर्मियों को फेस शील्ड, मास्क, सैनिटाइजर आदि दिए गए हैं। जहां तक संभव है, शारीरिक दूरी का भी पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। कोरोना के कारण प्रत्याशी के साथ दो से तीन लोग ही साथ हैं। सल्ट सीट के 151 बूथों पर मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles