आज खत्म होगा इंतजार: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट सुबह 10 बजे होगा जारी

आज खत्म होगा इंतजार: उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट सुबह 10 बजे होगा जारी

उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का बहुप्रतीक्षित इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम शनिवार सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करेंगे। इसके साथ ही परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।

इस वर्ष कुल 2,15,262 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें हाईस्कूल के 1,12,276 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र शामिल हैं। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच संपन्न हुई थीं। इसके बाद 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से पूरा किया गया। सभी प्रक्रियाओं के डिजिटल सत्यापन और डाटा पंचिंग के बाद आज परिणाम जारी किए जा रहे हैं।
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस बार परिणाम को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए तकनीकी सुधार किए गए हैं। छात्रों को न केवल अंक बल्कि विषयवार प्रदर्शन का भी स्पष्ट विवरण मिलेगा, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के मन में उठने वाले सवालों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। स्क्रूटनी, पुनर्मूल्यांकन या अन्य जानकारी के लिए छात्र संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी और प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत से संपर्क कर सकते हैं। इन नंबरों के माध्यम से छात्रों को तुरंत मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. मुकुल कुमार सती (माध्यमिक शिक्षा निदेशक) के साथ मिलकर परिणाम घोषित करेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2025 की सुधार परीक्षा (द्वितीय) के परिणाम भी जारी किए जाएंगे।
राज्यभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच उत्साह और उत्सुकता का माहौल है। यह परिणाम न केवल छात्रों के शैक्षणिक भविष्य की दिशा तय करेगा, बल्कि उनके करियर की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलेगा।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this