Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून खुद सामने आएं दिल्ली मरकज से लौटे तबलीगी जमात के लोग: त्रिवेंद्र सिंह
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

खुद सामने आएं दिल्ली मरकज से लौटे तबलीगी जमात के लोग: त्रिवेंद्र सिंह

tablighi jamaat

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने से हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड सरकार ने ऐसे लोगों से अपील की है कि अगर वे इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और प्रदेश में हैं तो कृपया खुद अपने बारे में जानकारी दीजिए। इससे कोरोना को आगे फैलने से रोका जा सकता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तबलीगी जमात के लोगों को वीडियो संदेश के माध्यम से आग्रह किया है कि जो भी लोग दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज में हुए कार्यक्रम से लौटे हैं, वे खुद आगे आकर इसके बारे में सूचना दें। सीएम ने आगे कहा कि 11-12 मार्च को दिल्ली में तबलीगी जमात का एक सम्मेलन हुआ था, जिसमें उत्तराखंड राज्य से 24 लोग शामिल हुए थे। इस समय उत्तराखंड के जमात से जुड़े लोग दूसरे राज्यों में हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो दूसरे राज्यों या विदेश से उत्तराखंड में आए हुए हैं। दिल्ली में इस जमात में शामिल काफी लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब देखने में आया है कि ऐसे लोग छिप रहे हैं और खुद के बारे में बताना नहीं चाहते हैं। वे अनजाने में या जानबूझकर बड़ी गलती कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि कोरोना वायरस कोई धर्म, मत, संप्रदाय नहीं देखता है। कुछ लोग इसको लेकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए शत्रु और मित्र बराबर हैं। अगर आपके आसपास ऐसे लोग हैं जिन पर आपको संदेह होता है या खांसी-जुकाम होता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। सरकार इस बीमारी को रोकने के लिए आपकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपका सहयोग मिलेगा तो हम निश्चित रूप से इस पर विजय पाएंगे।

पढ़ें: अखबार छूने से कोरोना फैलने की अफवाह, रस्किन बॉन्ड बोले- प्लीज! मुझे भेज दो

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में कुल 7 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, इनमें से 3 लोग निगेटिव पाए गए हैं। चार अन्य की हालत ठीक है, जल्द ही वे पूरी तरह से ठीक जाएंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन कोई सजा नहीं बल्कि संयम है और इसके साथ हम कोरोना पर जरूर विजय प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश के दूसरे राज्यों से जो लोग आए हैं और उन्हें अगर क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है तो मैं उनसे आग्रह करता हूं कि घर में ही रहें। गांवों में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और बच्चों की बड़ी संख्या है और हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उन तक यह संक्रमण न फैले। CM ने कहा कि गांव के प्रधान, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मी जिस तरह से काम कर रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं। ऐसे में अगर आपको क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है तो 2 सप्ताह तक आप अपने घर, अपने कमरे में ही रहें।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/847018319110629/

 

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आपका मन घूमने का या गांव में किसी से मिलने का करता होगा लेकिन यह समझिए कि अगर जीवित रहेंगे तो 15 दिन बाद भी मिलेंगे। यह लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है इसलिए मेरा आग्रह है कि आप सभी इसमें सहभागी बनिए। यह कोरोना एक आग की तरह है, जिससे हम बचकर घर में रहकर ही सुरक्षित रह सकते हैं। सीएम ने एक महिला पुलिसकर्मी के समर्पण भाव का जिक्र करते हुए कहा कि पिता की तबीयत खराब थी लेकिन महिला पुलिसकर्मी को इस संकट के समय अपनी ड्यूटी भी निभानी थी तो वह 300 किमी स्कूटी चलाकर देहरादून पुलिस मुख्यालय पहुंचीं। अपने फर्ज के प्रति इस तरह के एक नौजवान महिला पुलिसकर्मी के भाव की मैं प्रशंसा करता हूं।

सीएम ने कहा कि इस महामारी का एक ही इलाज है कि हम सामाजिक दूरी बनाएं। कुछ जगहों पर भंडारे लग रहे हैं, इसे कृपा करके बंद कर दीजिए क्योंकि खाने के लिए लोग जुटेंगे और कोरोना का संक्रमण लेकर लोग चले जाएंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...