Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अरुणा बहुगुणा बनी पुलिस अकादमी की पहली महिला निदेशक
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

अरुणा बहुगुणा बनी पुलिस अकादमी की पहली महिला निदेशक

Aruna Bahugunaभारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने वाली शीर्ष संस्था राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए) की पहली महिला निदेशक अरूणा बहुगुणा बन गई है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष महानिदेशक अरुणा बहुगुणा को एनपीए का 28वां निदेशक बनाने का फैसला किया गया था। वह पहली आईपीएस अधिकारी हैं जिन्हें सीआरपीएफ का विशेष महानिदेशक पद दिया गया था। आंध्र प्रदेश कैडर की 1979 बैच की आइपीएस अफसर अरुणा फिलहाल दिल्ली में तैनात थी।

हैदराबाद स्थित 65 साल पुराने एनपीए को सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के नाम से भी जाना जाता है। गत नवंबर में सुभाष गोस्वामी को भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किए जाने के बाद से ही एनपीए निदेशक का पद रिक्त है।

अब तक सिर्फ पुरुष ही राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक बनते रहे हैं लेकिन इस बार 56 वर्षीय अरुणा बहुगुणा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय पुलिस अकादमी गृह मंत्रालय के अधीन काम करता है और इसके प्रमुख खुद गृह सचिव होते हैं। अकादमी एक बोर्ड के अधीन काम करती है जिसमें आईएएस, आईपीएस और शिक्षाविद शामिल होते हैं।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...