Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ आपरेशन स्माईलः हरिद्वार पुलिस ने एक साल में तीन सौ से अधिक लोगों को अपनो से मिलाया
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

आपरेशन स्माईलः हरिद्वार पुलिस ने एक साल में तीन सौ से अधिक लोगों को अपनो से मिलाया

ऑपरेशन स्माइल के तहत हरिद्वार पुलिस ने तीन सौ से ज्यादा बिछड़े लोगों को अपने परिवार से मिलाया है। जिसमें हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने अहम भूमिका निभाई है। तमाम गंगा स्नानों और मेलों के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ जाने वाले बच्चों और वयस्कों को खोज कर पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द कर परिजनों की मुस्कान वापस लौटी है। पिछले एक साल में 320 गुमशुदा और बिछड़े हुए लोगों को खोज कर हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पुलिस मुख्यालय से भी हरिद्वार पुलिस को इसके लिए बधाई दी गई है। छोटे बच्चों को उनके माता-पिता को सौंपे जाने के कई भावुक पल भी कमरे में कैद हुए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles