Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में होगा बाईसाईकिल से बिजली उत्पादन
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में होगा बाईसाईकिल से बिजली उत्पादन

CM Photo 02, dt.03 December, 2015मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मिशन ‘ग्रीन उत्तराखंड’ को आगे बढ़ाते हुए भारतीय-अमेरिकी कारोबारी और समाजसेवी मनोज भार्गव की फ्री इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल का टेस्ट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बाईसाईकिल राज्य व देश के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल छोटे उद्यमियों के लिए उपयोगी होगी, बल्कि सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगो के लिए भी कारगर साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि भार्गव द्वारा इस मशीन की शुरूआत उत्तराखंड राज्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास होगा कि इस बाईसाईकिल से महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जायेगा। साथ ही लघु उद्यमियों को भी इसके लिए प्रेरित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भार्गव द्वारा प्रदेश के विकास में सहयोग दिया जा रहा है। हंस फाउडेशन के माध्यम से लगभग 500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं में सहयोगी के रूप में काम किया जा रहा है।

CM Photo 01, dt.03 December, 2015हरीश रावत ने कहा कि हमें उम्मीद है कि श्री भार्गव अपनी तकनीक और ज्ञान का उपयोग राज्य के पर्यटन व सिंचाई क्षेत्र में भी करेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई की तकनीकी को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इसके लिए भी मनोज भार्गव कोई तकनीक विकसित करने में मदद करंेगे। उन्होंने कहा कि भार्गव द्वारा जो मशीन बनायी है, वह कम कीमत में अधिक उपयोगी वाली मशीन है। यह मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। प्रदेश में लगभग 500 गांवो ऐसे है, जहां पर बिजली की कमी है, ऐसे गांवों को शीघ्र बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

इस मौके पर मनोज भार्गव ने कहा कि उनके द्वारा यह मशीन तैयार की गई है, जिसका शीघ्र ही प्रोडक्शन शुरू किया जायेगा। भारत में इस मशीन की शुरूआत उत्तराखंड राज्य से की जा रही है। इस प्रकार से उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां पर इस मशीन को शुरू किया जा रहा है। मशीन की कीमत को काफी कम रखा गया है, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति इसे खरीद सके।

इस बाइसाइकिल पर एक घंटे तक पैडलिंग करने से 24 घंटों के उपयोग के लिए बिजली तैयार हो जाती है, जो एक छोटे घर की बिजली की जरूरतों को पूरा करने में सहायक है। ज्ञातव्य है कि मनोज भार्गव, विश्वभर में लोकप्रिय 5 ऑवर एनर्जी ड्रिंक और फ्री इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल के निर्माता है। भार्गव, एक उद्यमी, समाजसेवी और लिविंग एसेंशियल्स के संस्थापक और सीईओ हैं। वह अपनी 4 बिलियन डॉलर की कुल पूंजी में से 99 प्रतिशत दान करने के लिए समर्पित हैं। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

– हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...