Home उत्तराखंड न्यूज़ अब पहाड़ के नौजवानों को मिलेगा तटों की रक्षा का मौका
उत्तराखंड न्यूज़

अब पहाड़ के नौजवानों को मिलेगा तटों की रक्षा का मौका

उत्तराखंड के देहरादून में कोस्ट गार्ड के भर्ती केंद्र का शिलान्यास। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, हिमाचल और हरियाणा के युवाओं को भी इस भर्ती सेंटर का लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोस्ट गार्ड के भर्ती सेंटर का शिलान्यास किया गया है। यह केंद्र डेढ़ से दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने इस भर्ती सेंटर के लिए भूमि पूजन के साथ इसका शिलान्यास किया।
हिल-मेल के सेमिनार रैबार में पहली बार देहरादून में कोस्ट गार्ड के भर्ती सेंटर की स्थापना का विचार सामने आया था। कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह भी उत्तराखंड से हैं। उन्होंने राज्य सरकार के सहयोग से देहरादून में भर्ती सेंटर खोलने की बात कही थी। इसके बाद राज्य सरकार ने कुआंवाला में इसके लिए भूमि उपलब्ध कराई। राजेंद्र सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति से पहले ही इस वादे को केंद्र सरकार की अनुमित के साथ अमली जामा पहना दिया। राजेंद्र सिंह 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
यह कोस्टगार्ड का पांचवां भर्ती सेंटर होगा। करीब डेढ़ से दो वर्ष के भीतर इस सेंटर के तैयार हो जाने की उम्मीद है। भर्ती सेंटर देहरादून में खुलने के बाद राज्य के युवाओं के लिए कोस्ट गार्ड में भर्ती के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, हिमाचल और हरियाणा के युवाओं को भी इस भर्ती सेंटर का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड भर्ती सेंटर खुलने से उत्तराखंड के युवाओं कोस्ट गार्ड में रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। कोस्ट गार्ड एसडीआरएफ को आपदा से राहत व बचाव के तरीकों के लिए प्रशिक्षण भी देगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य प्रदेश है। सेना के विभिन्न अंगों मे उत्तराखंड के जवान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को पांचवें सैन्य धाम के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र खुलने से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। थलसेना, वायुसेना व नौसेना के भर्ती केंद्र उत्तराखंड में पहले से ही हैं। कोस्ट गार्ड भर्ती केंद्र खुलने से राज्य के युवाओं को तटरक्षक बल में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह रैबार कार्यक्रम का प्रतिफल है कि उत्तराखंड में कोस्टगार्ड का भर्ती सेंटर खुलने जा रहा है, जबकि देहरादून में देश का पहला ड्रोन एप्लिकेशन रिसर्च सेंटर खुल चुका है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि देहरादून में जल्द ही भव्य शौर्य स्थल (सैन्यधाम) बनाया जाएगा। इसके लिए देहरादून में 70 बीघा जमीन का चयन कर लिया गया है। यह शौर्य स्थल सबके लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। सीएम ने कहा कि रानी पोखरी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बन रही है। इससे प्रदेश के युवाओं को विधि की पढ़ाई के साथ-साथ कानून के क्षेत्र में कार्य करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। राज्य में अधिक से अधिक पर्यटक आएं इसके लिए हवाई सेवाओं को विस्तार दिया जा रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अनेक अवसर हैं। देश का 23वां सीपैट संस्थान डोईवाला में खोला गया है। सीपैट एक ऐसा संस्थान हैं, जिसमें कोर्स करने से रोजगार की बहुत प्रबल संभावनाएं हैं। इसमें जल्द ही डिप्लोमा व डिग्री कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
इस मौके पर कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने कहा कि गत वर्ष मुख्यमंत्री आवास में रैबार कार्यक्रम में प्रदेश की बड़ी हस्तियों का जो मंथन हुआ। उसके सुखद परिणाम आज हम सबके सामने हैं। डीजी कोस्टगार्ड ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का वासी होने के नाते मेरे मन में यहां के युवाओं के लिए कुछ करने की तमन्ना थी।
उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड का भर्ती सेंटर हो यह मुख्यमंत्री का ख्वाब और मेरी ख्वाइश थी जिसका परिणाम है कि आज मंजिल हमारे सामने है। उन्होंने कहा कि यह भर्ती केंद्र लगभग डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की कोस्ट गार्ड विश्व की चौथी सबसे बड़ी कोस्ट गार्ड है। काम के मामले में आज भी सबसे आगे है। उन्होंने इस भर्ती केंद्र के लिए अपेक्षित भूमि आवंटन करने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...