Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू
उत्तराखंड न्यूज़पर्यटन

चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू

char dhamइस साल चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है और अभी तक 68 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है। चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों की सुरक्षा एवं यात्रा को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा मैसर्स त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम के सहयोग से निशुल्क फोटोमैट्रिक पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है।

पर्यटन सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि मैसर्स त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम द्वारा तीर्थ यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गतवर्ष 2015 मंे प्रदेश के कुल 11 स्थानों रेलवे स्टेशन हरिद्वार, रोडवेज बस स्टैन्ड ऋषिकेश, हेमकुंड गुरूद्वारा ऋषिकेश, जानकीचट्टी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, केदारनाथ, पांडुकेश्वर एवं गोविन्दघाट में पंजीकरण केन्द्र स्थापित किये गए थे।

इस वर्ष इन पंजीकरण केन्द्रों की संख्या में वृद्धि करते हुए 3 नए स्थानों पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग हरिद्वार एवं उत्तरकाशी के हीना तथा दोबाटा में भी पंजीकरण केन्द्र खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग हरिद्वार में पंजीकरण केन्द्र स्थापित कर दिया गया है जबकि हीना एवं दोबाटा में इंटरनेट उपलब्धता व अन्य आवश्यक व्यवस्थायें की जा रही हैं ताकि यात्रा आरम्भ होने से पूर्व इन 2 केन्द्रों पर भी फोटोमैट्रिक पंजीकरण कार्य प्रारम्भ किया जा सके।

पिछले साल कुल 11 पंजीकरण केन्द्रों में 35 काउन्टर्स लगाकर पंजीकरण कार्य किया गया था। इस वर्ष चारधाम यात्रियों की सम्भावित वृद्धि को मध्यनजर रखते हुए 15 अतिरिक्त काउन्टर्स स्थापित करने हेतु मैसर्स त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम द्वारा कार्यवाही की जा रही है इस प्रकार आगामी चारधाम यात्रा में 14 फोटोमैट्रिक पंजीकरण केन्द्रों के 50 काउन्टर्स के माध्यम से यात्री पंजीकरण का कार्य किया जायेगा।

इसके साथ ही देश विदेश के चारधाम आने वाले यात्रियों हेतु आॅनलाइन पंजीकरण की सुविधा 50 रू. प्रतिव्यक्ति की दर से पूर्व वर्षो की भांति सुलभ रहेगी। वर्तमान में रेलवे स्टेशन हरिद्वार, रोडवेज बस स्टैन्ड ऋषिकेश एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में पंजीकरण काउन्टर्स संचालित हो रहे हैं। इन में पैदल चारधाम करने वाले 57 तीर्थ यात्रियों एवं साधुओं द्वारा अब तक पंजीकरण करवाया गया है। शेष 11 स्थानों पर 6-7 मई से फोटोमैट्रिक पंजीकरण कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...