Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जनरल सुहाग ने संभाली सेना की कमान
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

जनरल सुहाग ने संभाली सेना की कमान

Gen Dalbir Singh Assumes Appointment of COASजनरल दलबीर सिंह सुहाग ने 26वें थलसेना अध्यक्ष की कमान संभाल ली है उन्होंने सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह का स्थान लिया। जनरल बिक्रम सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को पूरा हो गया इस मौके पर उन्हें रक्षा मंत्रालय के प्रांगण में विधिवत रूप से विदाई दी गई।

जनरल सुहाग का ताल्लुक एक फौजी परिवार से है उनका जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ उनके पिता जेसीओ पद से सेवानिवृत्त हुए। जनरल सुहाग सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ से पढ़े हैं।

एन.डी.ए. पास करने के बाद उन्होंने 1974 में 5 गोरखा राइफल्स की चैथी बटालियन ज्वाइन की। छह फुट दो इंच कद वाले बेहद चुस्त अफसरों में गिने जाने वाले 59 वर्षीय जनरल सुहाग का कार्यकाल 30 महीने का होगा। उन्होंने 53 इन्फेंट्री ब्रिगेड की कमान संभाली।

जनरल सुहाग को दिसम्बर 2013 में सेना उप प्रमुख बनाया गया था। इससे पहले उन्हें पूर्वी कमान का कमांडर बनाया गया था। जनरल सुहाग 1987 में श्रीलंका में भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) के अभियान में शामिल थे।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...