Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बद्री-केदार की शरण में अमित शाह
उत्तराखंड न्यूज़पर्यटन समाचार

बद्री-केदार की शरण में अमित शाह

IMG-20160627-WA0067केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में यूं तो भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है लेकिन इस बार यहां पर प्रमुख हस्तियों भी पहुंची। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 25 जून को केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।

अमित शाह दिल्ली से सीधे केदारनाध धाम पहुंचे। हैलीपैड पर उतरने के बाद एटीवी में बैठकर वह सीधे मंदिर के लिए रवाना हुए। इसके बाद अमित शाह भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। भाजपा अध्यक्ष ने 20 मिनट तक मंदिर में पूजा की और नंदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनके दौरे के मद्देनजर पार्टी के दिग्गज पहले ही केदारधाम में पहुंचे हुए थे। उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों की सराहना की।

amit_shah_badrinathअमित शाह केदारनाथ में लगभग एक घंटे तक रूके। उसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। बदरीनाथ पहुंचने के बाद अमित शाह ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।

दरअसल उत्तराखंड में 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं उनकी इस यात्रा को इसी कड़ी में देखा जा रहा है। बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद अमित शाह ने कहा कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाओं में हमारी सरकार आएगी।

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बद्री-केदार के दर्शन कर जहां पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की कामना की जा रही है, वहीं चुनावी शंखनाद के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की भी कोशिश की जा रही है।

हिल मेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...