विजय बहुगुणा ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल माग्रेट अल्वा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वह तीसरी निर्वाचित विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए थे।
उनका उत्तराखंड की राजनीति से नाता बेहद पुराना है, लेकिन सक्रिय राजनीति में वह वर्ष 1997 में ही आए।
इससे पहले वह न्यायिक सेवा में रहे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत के पेशे के बाद उन्होंने वहां और मुंबई हाइकोर्ट में बतौर न्यायाधीश भी अपनी सेवाएं दीं।
कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में विजय बहुगुणा का प्रवेश वर्ष 1997 से हुआ। वह टिहरी संसदीय सीट पर भाजपा नेता और टिहरी महाराजा मानवेंद्र शाह से लगातार तीन बार पराजित हुए।
श्री शाह के निधन के बाद वर्ष 2007 में टिहरी सीट पर हुए उपचुनाव में वह पहली बार विजयी हुए। इसके बाद वर्ष 2009 के लोकसभा आम चुनाव में बहुगुणा इसी सीट से दोबारा निर्वाचित हुए।


Leave a comment