Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सेना द्वारा केदारनाथ में राहत कार्य
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

सेना द्वारा केदारनाथ में राहत कार्य

चारधाम यात्रा शुरू होते ही मौसम ने अपना रंग दिखाया कि केदारनाथ में तापमान शून्य हो गया। यहां का तापमान शून्य होने से जिला प्रशासन ने दमा के रोगियों से यात्रा न करने की अपील की है साथ ही इन यात्रियों को गौरीकुंड व केदारनाथ न जाने की सलाह दी है।

केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रृद्धालुओं को पहले दिन ही सारी रात भोले के सहारे ही गुजारनी पड़ी। उन्हें न तो पानी नसीब हुआ व न भोजन। विद्युत व्यवस्था भी सुचारु नहीं हो सकी। भारी बर्फवारी होने के कारण यात्री पैदल मार्ग से जैसे तैसे यहां पहुंचे।

जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने बताया कि जल्द ही गौरीकुंड, रामबाड़ा व केदारनाथ में राहत शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए सेना से सहयोग मांगा जा रहा है।

जैसे ही सेना को सहयोग के लिए कहा गया उसकी रूद्रप्रयाग बटालियन ने तुरन्त ही मोर्चा सम्भाल लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सेना ने स्वास्थय केन्द्र बनाए हैं वहां पर यात्रियों का उपचार किया जा रहा है। सेना ने यहां पर राहत व बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।

 

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...