Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित

Freedom Fighter DSC_9262 9 अगस्त 1942 में हुए भारत छोड़ो आन्दोलन की 71वीं वर्षगाठ के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वागत समारोह में उत्तराखण्ड से चयनित पांच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में प्रतिवर्ष 9 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में आयोजित किया जाता है जिसमें प्रत्येक राज्य से पांच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आमंत्रित किया जाता है, जहां उन्हें राष्ट्रपति महोदय द्वारा सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष उत्तराखण्ड से आने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में श्री मुरली सिंह (कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल), श्री हरीश चन्द्र ढ़ौडियाल (नैनीताल), श्री भीम सिंह (चमोली), श्री धर्मवीर सिंह (देहरादून) तथा श्री दर्शन सिंह (ऊधमसिंह नगर) शामिल थे। स्वतंत्रता सेनानियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की सम्पूर्ण व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गयी है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...