वरिष्ठ वैज्ञानिक अविनाश चंदर ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के नए महानिदेशक का पद संभाला। उन्होंने वीके सारस्वत का स्थान लिया। आइआइटी दिल्ली से इंजीनियरिंग में स्नातक चंदर सन् 1972 में डीआरडीओ से जुड़े थे। अविनाश चंदर रक्षा मंत्रालय के नए वैज्ञानिक सलाहकार भी
वरिष्ठ वैज्ञानिक अविनाश चंदर ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के नए महानिदेशक का पद संभाला। उन्होंने वीके सारस्वत का स्थान लिया। आइआइटी दिल्ली से इंजीनियरिंग में स्नातक चंदर सन् 1972 में डीआरडीओ से जुड़े थे।
अविनाश चंदर रक्षा मंत्रालय के नए वैज्ञानिक सलाहकार भी होंगे। चंदर ने कहा, नई जिम्मेदारी मिलने से मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सारस्वत डीआरडीओ को सही रास्ते पर ले गए अब इसे अगले स्तर तक ले जाना मेरी जिम्मेदारी है। उन्होंने लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम अग्नि श्रृंखला की मिसाइलों के निर्माण और विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में विकसित पांच हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल ने भारत को मिसाइल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व के शीर्ष देशों की कतार में खड़ा कर दिया।
– हिलमेल ब्यूरो







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *