Home फ़ौज NIM के पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन, CM धामी ने दलों को दी बधाई
फ़ौज

NIM के पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन, CM धामी ने दलों को दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी के चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया। इनमें जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स (JIM&WS), पहलगाम के साथ संयुक्त रूप से संचालित माउंट एकांकागुआ अभियान भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने सभी पर्वतारोहियों को सफल अभियानों के लिए बधाई दी।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चुनौतीपूर्ण उच्च पर्वतीय परिस्थितियों में पर्वतारोहियों ने साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम भावना का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों की ये उपलब्धियां उत्तराखंड समेत देश के युवाओं को साहसिक गतिविधियों और पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

उन्होंने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने पर्वतारोहण, साहसिक खेलों, युवा विकास और उच्च हिमालयी प्रशिक्षण के क्षेत्र में देश और प्रदेश में महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। संस्थान युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी विकसित कर रहा है।

अर्जेंटीना की 6,961 मीटर ऊंची माउंट एकांकागुआ के लिए NIM और JIM&WS का संयुक्त अभियान कर्नल हेम चंद्र सिंह के नेतृत्व में संचालित हुआ। छह सदस्यीय अभियान दल ने 22 फरवरी 2026 को माउंट एकांकागुआ के शिखर पर सफल आरोहण किया। इस अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक से फ्लैग ऑफ किया था।

वहीं, NIM के नुन-कुन अभियान-2026 का नेतृत्व संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल एस.एस. राजपुरोहित ने किया। अभियान दल ने 15 अगस्त 2026 को 7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन चोटी पर सफल आरोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिली इस उपलब्धि को अभियान दल के लिए विशेष बताया गया।

इसके बाद इसी अभियान के तहत दल ने 26 अगस्त को 5,908 मीटर ऊंची माउंट डेल्टा-41 और 31 अगस्त को 7,135 मीटर ऊंची माउंट नुन चोटी पर भी सफल आरोहण किया। इस तरह दल ने एक ही अभियान के दौरान नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण का रिकॉर्ड बनाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतारोहण और साहसिक पर्यटन के लिए व्यापक संभावनाएं उपलब्ध कराती हैं। पर्वतारोहियों की उपलब्धियां युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ने के साथ उत्तराखंड की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने में भी सहायक हैं।

कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित कुमार सिन्हा, NIM के प्रधानाचार्य कर्नल एस.एस. राजपुरोहित, JIM&WS पहलगाम के प्रधानाचार्य कर्नल हेम चंद्र सिंह, कैप्टन जी. संतोष कुमार सहित संस्थान के अधिकारी और विभिन्न अभियानों के सदस्य मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

इंजीनियर पिता ने खड़ा किया नौसेना का आधार, बेटे ने संभाली तीन सितारा कमान

भारतीय नौसेना की ताकत केवल समुद्र में तैरते युद्धपोतों, पनडुब्बियों और विमानवाहक...

वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का आकस्मिक निधन, पिंडर नदी तट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विकासखंड देवाल के अंतर्गत कोठी गांव निवासी वायुसेना के 36 वर्षीय सार्जेंट...

औली में भारत-अमेरिका का संयुक्त युद्ध अभ्यास शुरू, 1200 सैनिकों की भागीदारी; ड्रोन और आधुनिक हथियारों पर जोर

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सैन्य...