Home उत्तराखंड न्यूज़ आपरेशन स्माईलः हरिद्वार पुलिस ने एक साल में तीन सौ से अधिक लोगों को अपनो से मिलाया
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

आपरेशन स्माईलः हरिद्वार पुलिस ने एक साल में तीन सौ से अधिक लोगों को अपनो से मिलाया

जानकारी देते हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर चलाए गए अभियान ऑपरेशन स्माइल की आठ अप्रैल को पुलिस महानिदेशक की ओर से मुख्यालय देहरादून में समीक्षा की गई। जिसमें जनपद हरिद्वार की कुल 320 गुमशुदाओं को तलाश किया गया और पंजीकृत गुमशुदगी के मामले में गुमशुदाओं की तलाश के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

ऑपरेशन स्माइल के तहत हरिद्वार पुलिस ने तीन सौ से ज्यादा बिछड़े लोगों को अपने परिवार से मिलाया है। जिसमें हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने अहम भूमिका निभाई है। तमाम गंगा स्नानों और मेलों के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ जाने वाले बच्चों और वयस्कों को खोज कर पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द कर परिजनों की मुस्कान वापस लौटी है। पिछले एक साल में 320 गुमशुदा और बिछड़े हुए लोगों को खोज कर हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पुलिस मुख्यालय से भी हरिद्वार पुलिस को इसके लिए बधाई दी गई है। छोटे बच्चों को उनके माता-पिता को सौंपे जाने के कई भावुक पल भी कमरे में कैद हुए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...