Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के रहने वाले वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल भारतीय तटरक्षक बल के नए महानिदेशक
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

उत्तराखंड के रहने वाले वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल भारतीय तटरक्षक बल के नए महानिदेशक

VICE ADMIRAL ANURAG G THAPLIYALउत्तराखंड के लिए बडे गर्व की बात और सुखद संयोग है कि आज देश की समुद्री सेनाओं की रक्षा करने वाली सेनाओं नौसेना और कोस गार्ड की कमान देवभूमि के सपूत संभाल रहे हैं। पहली बार नौसेना की कमान उत्तराखंड के रहने वाले एडमिरल डी के जोशी ने संभाली और अब वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल भारतीय तटरक्षक बल के नए महानिदेशक बने हैं।

वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल ने भारतीय तटरक्षक बल के 20वें महानिदेशक का पदभार सम्भाल लिया है। वे वर्तमान महानिदेशक वाइस एडमिरल एम पी मुरलीधरन का स्थान लेंगे।

एडमिरल थपलियाल ने पहली जुलाई, 1977 को भारतीय नौ सेना में कमीशन प्राप्त करने के बाद विभिन्न संचालन और नौवहन पदों पर कार्य किया है। वे नौसंचालन और विमान निर्देशन विशेषज्ञ हैं और उन्होंने विभिन्न नौवहन पदों तथा आई.एन.एस. अजय, खुख्री, ताबर और मैसूर की कमान संभाली।

वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल ने पोलैण्ड में नौवहन अधिकारी के रूप में आई.एन.एस. चीता और रूस में आई.एन.एस. अजय तथा ताबर के कमान अधिकारी के रूप में कमीशन करने की असाधारण विशिष्टता प्राप्त की। फ्लैग ऑफिसर ने विशाVICE ADMIRAL ANURAG G THAPLIYAL.खापट्टनम में पूर्वी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन ऑफिसर के रूप में भी कार्य किया है।

एडमिरल थपलियाल अमरीका स्थित नेवल वार कॉलेज और वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कालेज के छात्र रहे हैं। उन्होंने भौतिक विज्ञान और रक्षा अध्ययन में दो स्नातकोत्तर डिग्रियां भी प्राप्त कीं। फ्लैग्ऑफिसर को अतिविशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया। वे भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक बनने से पहले रक्षा मंत्रालय के समन्वित मुख्यालय में चीफ ऑफ पर्सनल थे।

वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल की पत्नी का नाम रचना थपलियाल है और उनके दो पुत्र हैं। अनुराग जी थपलियाल जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...