हिलमेल फाउंडेशनः होली मिलन कार्यक्रम होली के अवसर पर नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम कांप्लेक्स के कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर लॉन में हिलमेल फाउंडेशन द्वारा 20 मार्च को एक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) श्री अजित डोभाल,
हिलमेल फाउंडेशनः होली मिलन कार्यक्रम
होली के अवसर पर नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम कांप्लेक्स के कोस्ट गार्ड हेडक्वार्टर लॉन में हिलमेल फाउंडेशन द्वारा 20 मार्च को एक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) श्री अजित डोभाल, कोस्ट गार्ड के नवनियुक्त महानिदेशक श्री राजेंद्र सिंह, उत्तरी कमान में एमजीजीएस मेजर जनरल एनसी बधानी, रियर एडमिरल ओपीएस राणा, लेखिका अद्वैता काला, पत्रकार सुशील बहुगुणा, मनजीत नेगी समेत अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे प्रवासी उत्तराखंडी, प्रबुद्धजन, कई मौजूदा और पूर्व सैन्य अधिकारी, केंद्र और राज्यों में प्रशासनिक सेवा से संबद्ध लोग, उत्तराखंड में विभिन्न सरोकारों से जुड़े कार्यकर्ता, मीडियाकर्मियों सहित और अन्य लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर एनएसए डोभाल ने हिलमेल फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि हिलमेल पत्रिका जन सरोकार का मंच बनेगी। पहले वेबसाइट और अब पत्रिका के माध्यम से फाउंडेशन उत्तराखंड में जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठा रहा है। इस तरह के प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए तथा उत्तराखंड के विकास के लिए सभी वर्गों को आगे आना होगा।
इस अवसर पर लेखिका अद्वैता काला ने कहा कि बहुत कम समय में हिलमेल फाउंडेशन ने राज्य के सभी बौद्धिक वर्गों के बीच अपनी छाप छोड़ी है। उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के कार्यों में लगे लोगों को फाउंडेशन द्वारा हिलमेल रत्न देकर सम्मानित करना एक स्वाग्तयोग्य पहल है।
इस अवसर पर नेहरू माउंटेनियरिंग संस्थान में बतौर अंशकालिक प्रशिक्षक और पहाड़ में महिला सशक्तिकरण को पोस्टर गर्ल ममता रावत, मेजर जनरल अनिल भट्ट, के.सी. पांडे, आईजी कोस्ट गार्ड, लेखिका अद्वैता काला, दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर उमेश बर्थवाल, ए.आई.आई.एम.एस. के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजदीप रावत, न्यूज नेशन के रमेश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता बृजमोहन उप्रेती को हिलरत्न सम्मान प्रदान किया गया। एनएसए श्री अजित डोभाल ने ये सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर निम की टीम और पहाड़ों में बदलाव के प्रतीक बने संगठन यूथ फाउंडेशन के अधिकारी भी उपस्थित थे। होली मिलन कार्यक्रम कोस्ट गार्ड लॉन में आयोजित किए जाने का एक विशेष कारण भी रहा। पहली बार कोस्ट गार्ड से कोई अधिकारी प्रोन्नत होकर बल का महानिदेशक बना है और उत्तराखंड के सपूत श्री राजेंद्र सिंह के सिर यह सेहरा बंधा है।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिह ने एनएसए अजित डोभाल को कोस्ट की ओर से स्मृति के तौर पर विशिष्ट नौका का मॉडल भेंट किया।
वाईएस बिष्ट









Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *