उत्तराखंड के 6वें राज्यपाल बने डा. कृष्ण कांत पाॅल

डा. कृष्ण कांत पाॅल ने आज उत्तराखंड के 6वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति वी. के. बिष्ट ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात राज्यपाल ने समारोह को सम्बोधित भी किया।

001 डा. कृष्ण कांत पाॅल ने आज उत्तराखंड के 6वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति वी. के. बिष्ट ने राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात राज्यपाल ने समारोह को सम्बोधित भी किया। सम्बोधन में राज्यपाल ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों तथा उत्तराखंड के सभी नागरिकांे का अभिनन्दन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

डा. पाॅल ने कहा ‘‘आज उत्तराखंड की इस पावन भूमि पर औपचारिक रूप से प्रवेश करते हुए मुझे अत्यंत गर्व का आभास हो रहा है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि मैं इस पद की सर्वोच्च परम्परा को बनाए रखूँगा, जो हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए पवित्र हैं। जो शपथ मैंने अभी ली है वह संविधान की गरिमा व यहाँ के लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए मुझे सदैव समर्पित रखेगी। इस जिम्मेदारी का मैं अपनी सभी क्षमताओं के साथ निर्वहन के लिए वचनबद्ध हूँ।

उत्तराखंड एक सुन्दर राज्य है और इसके प्रतिभाशाली लोग और इसकी समृद्ध परम्परा, भारत की विविधता और भव्यता में एक अलग ही रंग जोड़ती है। मैं इस राज्य का प्रथम नागरिक बनने पर अपने आप को अत्यन्त सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। उत्तराखंड का नैनीताल, एवं देहरादून राजभवन, जो पहले सर्किट हाउस के रूप में जाना जाता है, इनका एक समृद्ध इतिहास रहा है तथा यह कई प्रतिष्ठित लोगों का निवास रहा है, और उनमें से एक होना, मेरे लिए एक दुर्लभ सम्मान है। आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मुझ पर एक गंभीर जिम्मेदारी आती है। यह जिम्मेदारी जितनी प्रेरक है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी। इसलिए आपकी आकांक्षाओं पर खरा उतर कर मैं इस जिम्मेदारी को पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा।

उत्तराखंड में विकास की अपार सम्भावनाएं एवं क्षमता003एं हैं। इसके वन, जल संसाधन, खनिज संपदा तथा प्राणपोषक जलवायु यहाँ के लोगों की क्षमता से मिलकर राज्य की अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीकी को ज्ञानवान समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरित कर सकते हैं।

मुझे विश्वास है कि राज्य सरकार इस दिशा में पहले से ही कार्य कर रही है। शांति का वातावरण विकास और समृद्धि के लिए आवश्यक है। हमें एक अनुकूल सामाजिक परिवेश की आवश्यकता है। समाज के सभी वर्गों के समावेशी विकास के लिए हमें शासन द्वारा पारदर्शिता और जवाबदेही के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। हमारी जनता के हित खासकर गरीब लोगों के हित सर्वोच्च होने चाहिए।

प्राकृतिक आपदाओं और प्रदूषण की दृष्टि से एक संवेदनशील तथा चुनौतीपूर्ण राज्य होने के कारण यहाँ पर निरन्तर सजग और सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण के कार्यों में पर्यावरण और स्थानीय आवश्यकता के बीच संतुलन अपेक्षित है।

004आईए! हम सब मिलकर देवताओं की इस पावन भूमि के लिए कार्य कर इसे विकास की नई ऊँचाईयों तक ले जाकर सिद्ध करें कि यह भूमि पावन और सुन्दर होने के साथ-साथ अत्यन्त प्रगतिशील भी है।’’

शपथ ग्रहण एवं समारोह को सम्बोधित करने के बाद राज्यपाल ने भारतीय सेना के सिक्ख रेजिमेंट द्वारा दिये गये सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया।

शपथ ग्रहण से पूर्व मुख्य सचिव श्री एन. रविशंकर ने भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़कर सुनाया।

शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत तथा उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष, सभी सांसद तथा संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

के. के. पाॅल को इससे पहले मेघालय का राज्यपाल बनाया गया था। इसके अलावा वह  नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं।

हिलमेल ब्यूरो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this