वैष्णो देवी की तर्ज पर बदीरनाथ-केदारनाथ धामों का विकास किया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति वैष्णो देवी ट्रस्ट के संविधान का अध्ययन कर रही है। मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मंदिर समिति व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए बेहतर
वैष्णो देवी की तर्ज पर बदीरनाथ-केदारनाथ धामों का विकास किया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति वैष्णो देवी ट्रस्ट के संविधान का अध्ययन कर रही है। मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मंदिर समिति व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए बेहतर शिक्षण संस्थाएं स्थापित की जाएंगी। पुरानी शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए भी ठोस कार्य योजना तैयार की जा रही है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ने आगे कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ का विकास वैष्णो देवी की तर्ज पर किया जाएगा। समिति वैष्णो देवी ट्रस्ट का अध्ययन कर रही है। वैष्णो देवी ट्रस्ट के अपने मेडिकल कालेज हैं और बेहतर शिक्षण संस्थाएं हैं। यहां भी व्यावसायिक ग
तिविधियां बढ़ाने के लिए मेडिकल कालेज व देवभूमि की संस्कृति के देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए शिक्षण संस्थाएं स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा उन शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी जो अभी शिथिल हैं।
उन्होंने कहा कि मंदिर समिति की पहल पर यदि बदरीनाथ व केदारनाथ के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होता है तो इससे राज्य का ही लाभ होगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश की 10 हजार नामी कंपनियों से अपील की गई है कि बदरीनाथ धाम की स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी और ऐसा ही एक भव्य मंदिर जोशीमठ में भी तैयार किया जा रहा है।
हिलमेल ब्यूरो







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *