उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम मई माह में घोषित किया जायेगा। यह जानकारी शिक्षा निदेशक सी एस ग्वाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश के 25 मूल्यांकन केन्द्रों पर दस दिवसीय मूल्यांकन कार्य 10 अप्रैल से आरम्भ हो जायेगा। मूल्यांकन के लिए
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम मई माह में घोषित किया जायेगा। यह जानकारी शिक्षा निदेशक सी एस ग्वाल ने दी।
उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश के 25 मूल्यांकन केन्द्रों पर दस दिवसीय मूल्यांकन कार्य 10 अप्रैल से आरम्भ हो जायेगा। मूल्यांकन के लिए परिषद द्वारा 13 मुख्य नियंत्रक, 25 उपनियंत्रक, 25 सहायक नियंत्रक, 6400 परीक्षक, 3200 अंकेक्षकों को मूल्यांकन के लिए लगाया जा रहा है, इसके साथ ही परिषद ने आपात परिस्थितियों के लिए रिजर्व कोटा रखा है।
एक परीक्षक एक दिन में 50 कापियों का ही मूल्यांकन कर सकेंगे। मूल्यांकन की प्रतिदिन की रिपोर्ट विभागीय मंत्री को की जायेगी।







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *