पांडुकेश्वररू भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बदरीनाथ से आगे माणा तक हाईवे को सुचारु कर दिया है। वहीं, बदरीनाथ मंदिर समित का अग्रिम दल 6 अप्रैल को बदरीनाथ पहुंचकर
पांडुकेश्वररू भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बदरीनाथ से आगे माणा तक हाईवे को सुचारु कर दिया है। वहीं, बदरीनाथ मंदिर समित का अग्रिम दल 6 अप्रैल को बदरीनाथ पहुंचकर यात्रा की तैयारियों में जुट जाएगा।
बीते सप्ताह जिलाधिकारी डॉ. रंजीत कु
मार सिन्हा ने यात्रा तैयारियों को लेकर हनुमानचट्टी तक भ्रमण कर श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए थे।
हाल ही में जिला प्रशासन की टीम भी अग्रिम व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बदरीनाथ के लिए रवाना हुई थी। किंतु हुनमान चट्टी से आगे हाईवे के ग्लेशियरों से पटने के कारण टीम को वापस लौट आना पड़ा था।
इसके बाद बीआरओ ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया था कि 7 अप्रैल तक बदरीनाथ तक आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले ही 5 अप्रैल को बीआरओ ने विपरीत मौसम के बावजूद बदरीनाथ तक हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया है।
लोकल निर्माण विभाग ने भी योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर तक जाने वाले मोटर मार्ग को खोल दिया है। बदरीनाथ के कपाट 29 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। इधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें 15 अप्रैल से बदरीनाथ जाने की अनुमति दी जाए।







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *