Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बीआरओ ने माणा तक खोला बदरीनाथ नेशनल हाईवे
उत्तराखंड न्यूज़

बीआरओ ने माणा तक खोला बदरीनाथ नेशनल हाईवे

पांडुकेश्वररू भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बदरीनाथ से आगे माणा तक हाईवे को सुचारु कर दिया है। वहीं, बदरीनाथ मंदिर समित का अग्रिम दल 6 अप्रैल को बदरीनाथ पहुंचकर यात्रा की तैयारियों में जुट जाएगा।

बीते सप्ताह जिलाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने यात्रा तैयारियों को लेकर हनुमानचट्टी तक भ्रमण कर श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए थे।

हाल ही में जिला प्रशासन की टीम भी अग्रिम व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बदरीनाथ के लिए रवाना हुई थी। किंतु हुनमान चट्टी से आगे हाईवे के ग्लेशियरों से पटने के कारण टीम को वापस लौट आना पड़ा था।

इसके बाद बीआरओ ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया था कि 7 अप्रैल तक बदरीनाथ तक आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले ही 5 अप्रैल को बीआरओ ने विपरीत मौसम के बावजूद बदरीनाथ तक हाईवे को आवाजाही के लिए खोल दिया है।

लोकल निर्माण विभाग ने भी योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर तक जाने वाले मोटर मार्ग को खोल दिया है। बदरीनाथ के कपाट 29 अप्रैल को खुलने जा रहे हैं। इधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें 15 अप्रैल से बदरीनाथ जाने की अनुमति दी जाए।

 

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...