Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 230

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home1/hillmail/public_html/wp-content/themes/pressroom/shortcodes/single-post.php on line 364

उत्तराखंड में कुदरत के कहर के बीच प्रशासन सुस्त

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से भारी बारिश और बादल फटने की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त है। इन सब के बीच इंडिया टीवी की टीम ऋषिकेश से 20 किलोमीटर दूर बैरागढ़ गाँव पहुंची। पूरा बैरागढ़ गाँव बादल फटने की वजह से मलबे में दब चुका

India TV team with Vinod Negiउत्तराखंड में पिछले कई दिनों से भारी बारिश और बादल फटने की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त है। इन सब के बीच इंडिया टीवी की टीम ऋषिकेश से 20 किलोमीटर दूर बैरागढ़ गाँव पहुंची। पूरा बैरागढ़ गाँव बादल फटने की वजह से मलबे में दब चुका है। टूटी हुयी सड़क और खतरनाक पहाड़ी चट्टानों को पार करते हुए हम प्रशासन से पहले इन गाँव तक पहुंचे। ऋषिकेश से मोहनचट्टी होते हुए कोटद्वार जाने वाली इस सड़क पर 50 से अधिक गाँव बादल फटने की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अकेले यमकेश्वर ब्लॉक में अभी तक करीब 15 लोगों और सैकड़ों मवेशियों के मारे जाने की खबर है।

जब हमने ऋषिकेश से अपना सफर शुरू किया तो कोटद्वार जाने वाली ये सड़क जगह जगह पर टूटी हुई नजर आई। सबसे पहले हम गरुड़चट्टी पहुंचे। ये पूरा गाँव गंगा की सहायक नदी ह्यूँल की चपेट में नजर आया। इस गाँव के भी कई घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। पिछले तीन दिनों की तबाही के बाद अब प्रशासन यहां पहुँचने का दावा कर रहा है। लेकिन हकीकत में अभी तक कई गाँव जनजीवन पूरी तरह कटे हुए हैं। यमकेश्वर के एसडीएम दी पी सिंह ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में सेना और एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है लेकिन राहत और बचाव का काम बहुत सुस्त रफ्तार से चल रहा है।

Ganga riverऋषिकेश के करीब यमकेश्वर ब्लाक के करीब 150 गाँव बादल फटने और भूस्खलन के कारण भारी तबाही से जूझ रहे हैं। ऋषिकेश चिला बैराज के पास उस जगह पर मौजूद हैं जहां पर अभी भी सैकड़ों लोग जान हथेली पर रखकर नदी पार कर रहे हैं। इस उफनती गंगा की सहायक बीन नदी में पिछले तीन दिनों में 3 लोग और दर्जनों मवेशी बह चुके हैं। पुल न होने की वजह से लोग मजबूरन उफनती नदी पार कर रहे हैं। यमकेश्वर ब्लाक के कई गाँव बादल फटने की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं लेकिन यहाँ तक जाने का कोई साधन नहीं हैं। सड़क टूटने की वजह से गाँव तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ऋषिकेश से बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग और कोटद्वार पौड़ी मार्ग जगह जगह भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। प्रशासन ने कुछ इलाकों से लोगों को हैलीकॉप्टर से बचाया है।

CM Harish Rawat with Manjeet Negiजैसे-जैसे हम प्रभावित गाँव की तरफ बढ़ रहे थे हालात और भी खराब नजर आ रहे थे। अब हम अगले गाँव घटटुगाड़ पहुंचे जहां पर हालात और भी खराब हैं। इस गाँव के 10 मकान नदी के बीचों बीच समाये नजर आ रहे हैं। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर पहाड़ के गाँव में शरण ले रखी है। कुछ लोगों को सेना ने रस्सी सहारे निकाला। इसके बाद हम सबसे ज्यादा प्रभावित गाँव बैरागढ़ की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन आगे सड़क पूरी तरह से भूस्खलन से टूटी हुई थी। खतरनाक पहाड़ी रास्तों के बीच करीब 5 किलोमीटर का रास्ता हमने पैदल तय किया। इस गाँव का नजारा बेहद भयानक था। हर तरफ बादल फटने से तबाही नजर आ रही है। सड़क पर हर तरफ भारी मलबा जमा हुआ है। इस गाँव से 100 से ज्यादा लोगों को हेलीकॉटर की मदद से बचाया गया। इस गाँव के 50 से ज्यादा घर बादल फटने की वजह से पूरी तरह मलबे में समा गये हैं।

इस पूरे इलाके में प्रशासन के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। अभी तक ये गाँव सड़क से पूरी तरह कटे हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इन गाँव में लोग रोजमर्रा की जरुरत के सामान के लिए जूझ रहे हैं। उत्तराखंड में आई आपदा के सम्बन्ध में मैंने खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत को दी ग्राउंड जीरो की जानकारी। मुख्यमंत्री ने जानकारी के आधार पर अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा प्रभावित यमकेश्वर ब्लाक में लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this