उत्तराखंड के लिए बडे गर्व की बात और सुखद संयोग है कि आज देश के समुद्र की रक्षा करने वाली कोस गार्ड की कमान देवभूमि के सपूत संभाल रहे हैं। पहले वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल ने भारतीय तटरक्षक बल की कमान सम्भाली थी और
उत्तराखंड के लिए बडे गर्व की बात और सुखद संयोग है कि आज देश के समुद्र की रक्षा करने वाली कोस गार्ड की कमान देवभूमि के सपूत संभाल रहे हैं। पहले वाइस एडमिरल अनुराग जी थपलियाल ने भारतीय तटरक्षक बल की कमान सम्भाली थी और अब वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट को भारतीय तटरक्षक बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वाइस एडमिरल बिष्ट भारतीय तटरक्षक बल के 21वें महानिदेशक बने। वाइस एडमिरल बिष्ट उत्तराखंड के कुमाऊं के मूल निवासी हैं।
तटरक्षक बल का जिम्मा समुद्री सीमा की सुरक्षा का है तथा इसके प्र
मुख पद पर भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त किया जाता है। शांतिकाल में समुद्री सीमाओं के जांबाज प्रहरी कहे जाने वाले तटरक्षक-बल के नए महानिदेशक वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट ने 31 जनवरी को अपना कार्यभार सम्भाल लिया। उनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा और वो अगले वर्ष 1 फरवरी 2016 तक इस पद पर रहेंगे। 1 सितम्बर 2012 में नौसेना में वाइस एडमिरल रैंक पर पद्दोन्नत होने के बाद वो कंट्रोलर पर्सनल सर्विसेस (सीपीएस) के रूप में काम कर रहे थे। वाइस एडमिरल बिष्ट नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़गवासला (पुणे) और नेवल एकेडमी, कोच्ची के पूर्व छात्र रहे हैं।
1 फरवरी 1977 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एक अंतरिम तटरक्षक संगठन के गठन का निर्णय किया गया। इसके बाद नौसेना से ही यहां किसी अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की परम्परा रही है। लेकिन अगले वर्ष से यह प्राचीन परम्परा बदलने वाली है। वर्ष 2016 से बल का ही कोई अधिकारी इसके मुखिया के तौर पर कमान संभालेगा। राजेन्द्र सिंह जो कि कोस्ट गार्ड में अपनी सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और वर्तमान में वह अपर महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं वह वर्ष 2016 में इस बल की कमान संभालेंगें।
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इस परम्परा में बदलाव का कारण अब कोस्टगार्ड का बढ़ रहा आकार, जिम्मेदारियों और वक्त के साथ इसमें आई परिपकवता है।
हिलमेल ब्यूरो







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *