Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एडमिरल आर के धवन नये नौसेना प्रमुख बने
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

एडमिरल आर के धवन नये नौसेना प्रमुख बने

Admiral RK Dhowanएडमिरल आर के धवन पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एडीसी को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। नेविगेशन विशेषज्ञ एडमिरल धवन नौसेना के 22वें प्रमुख हैं। नौसेना में हुए कई हादसों के बाद नौसेनाध्यक्ष एडमिरल डीके जोशी ने अपने पद से इस्तीफे दे दिया था।

एडमिरल आर के धवन को 1 जनवरी, 1975 को कमीशन मिला। वह नौवाहन और निदेशन के विशेषज्ञ हैं और उन्होंने अनेक नौसेना कमानों-स्टाफ तथा अनुदेश संबंधी नियुक्तियों में 40 साल की अनुकरणीय सेवा की है। वह नेशनल डिफेंस अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नेवल वार कॉलेज न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड अमरीका के छात्र रहे हैं।

वह आईएनएस खुखरी, आईएनएस रणजीत, आईएनएस दिल्ली जैसे अग्रणी युद्ध पोतों की कमान संभाल चुके हैं और उन्होंने चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशंस) के पद पर हेड क्वार्टर वेस्टर्न कमान में सेवा की है।

भारतीय उच्चायोग लंदन में उन्होंने इंडियन नैवल एडवाजर के रूप में सेवाएं दीं। वह ईस्टर्न नेवल कमान हेडक्वाटर्स में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट, विशाखापट्टनम की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने अपने विद्यालय नेशनल डिफेंस अकादमी में कमांडेंट के रूप में सेवाएं दी हैं।

एडमिरल धवन ने अन्य जिन प्रतिष्ठापूर्ण पदों पर सेवा की है उनमें नौसेना मुख्यालय में नेवल स्टाफ (नीति एवं योजनाएं) के सहायक प्रमुख, डिप्टी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ तथा वॉइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ शामिल हैं।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...