केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने 18 अक्टूबर को केदारनाथ का दौरा किया। यहां पहुंचकर उन्होंने यहां चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों के बारे में जाना और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उमा भारती ने केदरापुरी में हो
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने 18 अक्टूबर को केदारनाथ का दौरा किया। यहां पहुंचकर उन्होंने यहां चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों के बारे में जाना और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उमा भारती ने केदरापुरी में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर संतोष जताया और उन्होंने कहा कि केदारनाथ में सराहनीय कार्य हुए हैं।
केदारनाथ पहुंचने पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी राजशेखर लिंग ने पूजा संपन्न कराई। नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (निम) के प्रिसपल कर्नल अजय कोठियाल ने उमा भारती को यहां चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और किस प्रकार उन्होंने कठिन हालात में भी यहां पर पुनर्निर्माण का काम जारी रखा। इस कार्य के लिए उमा भारती ने सरकार और निम की काफी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ में मंदाकिनी नदी को मूल स्वरूप में लौटाने के साथ ही मंदिर के पीछे मेरु-सुमेरु पर्वत से गिरने वाले हिमखंडों से सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे के तहत इसके लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं और राज्य सरकार से इसके लिए प्रस्ताव मांगे गये हैं।
उमा भारती ने कहा कि सरकार यहां पर हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों में समर्पणभाव से योगदान करें। जल संसाधन मंत्री ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री पर भी इसी प्रकार से ध्यान देगी। क्योंकि चारधाम यात्रा के लिए पूरे देश से ऋद्वालु आते हैं इसलिये यहां पर भी यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जाना चाहिए।
केदारपुरी में उमा भारती ने दिन के भोजनालय में पहाड़ी व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
हिलमेल ब्यूरो








Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *