Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ में नमामि गंगे के लिए कवायद तेज
उत्तराखंड न्यूज़

केदारनाथ में नमामि गंगे के लिए कवायद तेज

IMG Oct 2015 1मुख्य सचिव राकेश शर्मा के साथ भारत सरकार के केन्द्रीय जल संसाधन सचिव शशि शेखर ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ का निरीक्षण किया। टीम ने इस मौके पर केदारनाथ के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया, जहां नमामि गंगे में कार्य किए जाएंगे।

मुख्य सचिव के नेतृत्व में केदारनाथ पहुंची टीम ने केदारनाथ में मंदाकिनी और सरस्वती नदी का निरीक्षण किया। टीम ने हेलीपैड, कॉटेज और अन्य स्थानों की जमीन को भी देखा। मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने केन्द्र सरकार में सचिव शशि शेखर एवं उनके साथ आये इंजीनियरों को केदारनाथ की वास्तविक जानकारी दी और यहां चल रहे कार्यों के बारे में उनको अवगत कराया।

इस टीम ने केदारनाथ में होने वाले कार्यो के लिए विचार विमर्श किया और जल्द ही नमामि गंगे का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजने पर जोर दिया। इस मौके पर निम के प्रिसिपल कर्नल अजय कोठियाल, वैप कॉस के चैयरमैन, जीएमवीएन के एमडी एन रविशंकर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष चैहान, डीडीएम के ईई केएस नेगी, एसआई विपिन पाठक आदि कई लोग उपस्थित थे।
IMG Oct 2015 2.
नमामि गंगे प्रोजेक्ट से केदारनाथ की सीवरेज ट्रीटमेंट व्यवस्था में बेहतर काम होने की उम्मीद जगी है। केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के केदारनाथ दौरे के बाद शीघ्र नमामि गंगे की टीम द्वारा केदारनाथ का निरीक्षण करने से जल्द ही केदारनाथ में नमामि गंगे पर काम होने की संभावनाएं हैं।

इससे पहले इसी महीने केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने केदारनाथ का दौरा किया था तथा यहां पर हो रहे कार्य की जानकारी ली। केदारनाथ में चल रहे कार्यों के लिए उन्होंने राज्य सरकार और निम की प्रशंसा भी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पहुंचते ही केन्द्रीय जल संसाधन सचिव शशि शेखर को दो कंपनी के इंजीनियरों के साथ केदारनाथ भेजा है। उनके निर्देशों पर केदारनाथ में नमामि गंगे में होने वाले कामों पर वर्क प्लान तैयार किया गया, जिसमें केदारनाथ में बेहतर सीवर ट्रीटमेंट प्लान प्रमुख रूप से शामिल है।

IMG Oct 2015 3केदारनाथ में अभी तक सीवर की कोई व्यवस्था न होने से मंदाकिनी और सरस्वती भी दूषित हो रही हैं। इसके अलावा सरस्वती और मंदाकिनी की सुरक्षा, पुराने कुंडों का जीर्णोंद्धार और केदारनाथ का सौंदर्यीकरण भी शामिल है। टीम निरीक्षण के बाद पूरे वर्क प्लान से सरकार को अवगत करायेगी जिसके बाद राज्य सरकार केन्द्र सरकार को केदारनाथ में होने वाले कामों के लिए प्रस्ताव भेजेगी।

केदारनाथ में नमामि गंगे के तहत होने वाले कामों के लिए एक टीम फिर केदारनाथ आयेगी। यह टीम निम के साथ ही प्रशासन से यहां होने वाले हर काम के लिए वार्ता करेगी जबकि एक फाइनल ड्राफ्ट भी तैयार किया जायेगा। निम के प्रिसिपल कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि दो बार के निरीक्षण के बाद पूरी योजना सरकार को भेज दी जायेगी।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...