Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ निर्माण कार्य जारी रखने में निम खुद निर्णय ले – हरीश रावत
उत्तराखंड न्यूज़पर्यटन समाचार

केदारनाथ निर्माण कार्य जारी रखने में निम खुद निर्णय ले – हरीश रावत

CM Harish Rawat in Kedarnathमुख्यमंत्री हरीश रावत ने केदारनाथ पहुंचे पर कहा कि निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) जब तक चाहे मौसम के अनुरूप केदारनाथ में पुनर्निर्माण का कार्य जारी रख सकता है। यह निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल पर निर्भर है कि वह क्या फैसला ले।

मुख्यमंत्री 22 दिसम्बर को केदारनाथ पहुंचे और पुनर्निर्माण में जुटे मजदूरों से मिले और उनसे उनके हालचाल पूछे। इस दौरान उन्होंने एमआई-26 के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड के निर्माण कार्य को भी देखा। मुख्यमंत्री ने निम द्वारा किये जा रहे कार्यो की भी सराहना की।

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने पुनर्निर्माण कार्यो की जानकारी मुख्यमंत्री हरीश रावत को दी। उन्होंने बताया कि उनके पास पर्याप्त राशन व दवाईयां मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि जो भी दिक्कते निम को आएगी उसे दूर किया जाए।

केदारनाथ में रह रहे पुलिस के जवानों व अधिकारियों को पांच हजार रुपये विशेष भत्ता देने की भी घोषणा की। इस मौके पर डीएम डा राघव लंगर ने बताया कि यहां रह रहे पुलिस कर्मचारियों के विशेष भत्ते की फाइल शासन को भेजी गई है।

गौरीकुंड तक खुला पैदल मार्ग

कुछ दिन पहले गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पैदल मार्ग पर केदारनाथ से लिनचोली के बीच दो फीट तक बर्फ पड़ी थी, इसे हटाकर निम ने आवाजाही के लिए खोल दिया है। केदारनाथ में जरूरी सामान की आपूर्ति हेलीकॉप्टर से जारी है, हेलीकॉप्टर से 500 लीटर मिट्टी तेल व 200 लीटर डीजल पहुंचाया गया।

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि केदारनाथ में लगातार तापमान का अध्ययन किया जा रहा है। इसकी जानकारी वायु सेना के अधिकारियों को भी दी जा रही है। एमआई-26 के लैंडिंग के लिए यह जानकारी जरूरी होती है।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि केदारनाथ में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। विद्युत आपूर्ति सुचारू होने से काफी हद तक रोजमर्रा में आने वाली दिक्कतें दूर हो गई हैं। उन्होंने बताया कि जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए गुप्तकाशी में हर समय एक हेलीकाप्टर खड़ा है।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...