उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार सम्भावना

उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़, कल कल करते झरने, अनेक धार्मिक स्थल, यहां की प्राकृतिक सुन्दरता, जो किसी को भी अपनी ओर ले आती है। ऐसे में कौन नहीं होगा जो उत्तराखण्ड की ओर नहीं आना चाहेगा। पर्यटकों

Himalaya viewउत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़, कल कल करते झरने, अनेक धार्मिक स्थल, यहां की प्राकृतिक सुन्दरता, जो किसी को भी अपनी ओर ले आती है। ऐसे में कौन नहीं होगा जो उत्तराखण्ड की ओर नहीं आना चाहेगा।

पर्यटकों को अपनी ओर आक्रषित करने के लिए सरकार और निजी संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा जिससे कि उत्तराखण्ड में पर्यटकों का आना जाना रहे और पर्यटक इस राज्य के प्राकृतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक बातों का आनन्द उठा सके।

उत्तराखण्ड के अनुभव के बाद जब भी कोई आपसे ‘सुन्दरता’ जैसे साधारण शब्द का अर्थ पूछे तो यह संभव है कि आपको शब्दों की कमी पड़ जाए। उत्तराखण्ड जिन चीजों से पहचाना जाता है उन सबमें सुन्दरता इतनी अधिक समाहित है – हिमालय पर्वत, पवित्र नदियाँ, अध्यात्मिक रहस्य, अचरजकारी प्रकृति सुन्दरता, कुदरत की सतत जारी रहने वाली अठखेलियाँ, पुरातन शिलाओं पर उकेरा हुआ विस्मयकारी इतिहास और सबसे अधिक यहाँ के सादगीपसंद लोग।

उत्तराखण्ड की करिश्माई सुन्दरता का बखान उस जन के बिना अधूरा रहेगा जो इस महान क्षेत्र में निवास करता है। साधारण, सादगीपसंद, सहायता करने को सदैव तत्पर और मेहनती जन जो इस प्रदेश के प्राकृतिक तत्वों की ही तरह विविधता से भरे हुए हैं।

उत्तराखण्ड में बहुत सारे जनजातीय समूह अपनी संस्कृति को बचाए रखते हुए दूसरे लोगों से साथ शांति और सामंजस्य बनाए हुए निवास कर रहे हैं।

पर्यटन की दृष्टि से अद्वितीय होने के साथ साथ यह राज्य नृतत्वशास्त्रियों, इतिहासकारों, पक्षीविज्ञानियों, भाषाविदों और भूगर्भवेत्ताओं के लिए ज्ञान का अपार भण्डार भी है। आप किसी भी विषय का जिक्र करें, उत्तराखण्ड के पास उस से सम्बंधित कुछ न कुछ नूतन अवश्य होगा।

इस पवित्र भूमि के बारे में सही सही बताने के लिए कोई भी शब्दावली सम्पूर्ण नहीं हो सकती। अध्यात्मिक और संवेदी अनुभवों की अकल्पनीय विविधता किसी भी भाषा से परे है।

उत्तराखण्ड में आने वाला हर पर्यटक यहां की सुन्दरता और सादगी को इतना पसन्द करता है कि यहां वह बार बार आने के लिए प्रेरित होता है। वह सालों साल तक इस यात्रा को याद रखता है।

हम उत्तराखण्ड के लोगों का यह कतव्र्य होना चाहिए कि हम यहां आने वाले हर पर्यटक को उसकी सुविधानुसार सुविधा प्रदान करें और अपने उत्तराखण्ड के बारे में पूरी दुनियां को बताएं।

हिलमेल ब्यूरो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this