Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा के लिये 11 हजार करोड़ देगा केन्द्र – गडकरी
उत्तराखंड न्यूज़

चारधाम यात्रा के लिये 11 हजार करोड़ देगा केन्द्र – गडकरी

Nitin Gadhkari in Haridwar on 28 Nov 2015केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों के निर्माण के लिये केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड को 25 हजार करोड़
रूपये का बजट दिया है।

इसके अलावा चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिये केन्द्र उत्तराखंड को 11 हजार करोड़ रूपये भी देगा।

गडकरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस से पहले सड़कों पर काम शुरू हो जायेगा। 29 नवम्बर को पतंजलि योगपीठ के भ्रमण के बाद वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से हरिद्वार के बीच फोरलेन सड़क निर्माण का काम अगले वर्ष जून तक पूरा हो जायेगा। इसके बाद दोनों शहरों के बीच तीन से साढ़े तीन घंटे में यात्रा की जा सकेगी।

केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखंड से मानसरोवर यात्रा को सुगम बनाने का भी एलान किया।

– हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...