Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ जलाभिषेक करने को उमड़े श्रद्धालु
उत्तराखंड न्यूज़

जलाभिषेक करने को उमड़े श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में दिन भर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। डाक कांवड़ भी सड़कों पर दौड़ती रही। जलाभिषेक के दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए रविवार शाम को ही सभी तैयारियां कर ली थी। इस कारण बाजार में देर रात तक खरीदारी हुई। सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की शिवालयों पर लाइन लग गई। सिविल लाइंस स्थित मंदिर पर जलाभिषेक करने को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। पुलिस ने भी समय रहते सिविल लाइंस बाजार का ट्रैफिक बंद करा दिया। श्रद्धालुओं को भी वाहन मुख्य डाकघर व चंद्रशेखर आजाद चौक के समीप खड़ा करना पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने बारी-बारी से जलाभिषेक कराया। रामनगर शिव चौक पर भी रामनगर, मकतूलपुरी और आवास विकास कालोनी के श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अन्य मोहल्लों में स्थित शिवालयों पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवानपुर, इमलीखेड़ा, धनौरी, पिरान कलियर, बुग्गावाला, लंढौरा, मंगलौर, नारसन, इकबालपुर, झबरेड़ा, खुब्बनपुर आदि क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर जलाभिषेक कर प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान सभी क्षेत्रों में पुलिस सतर्क रही। शिवालयों के पहुंच मार्गो पर पुलिस गश्त तेज रही। दूसरे सोमवार को भी डाक कांवड़ सड़क पर चलती रही। हरिद्वार से गंगा जल लाने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। डाक कांवड़ के मद्देनजर पुलिस ने हाईवे व संपर्क मार्गो पर भी यातायात की गति नियंत्रित रखी। सीओ रुड़की कमलेश उपाध्याय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के मद्देनजर सभी क्षेत्रों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी क्षेत्रों में बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया गया।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...