दिल्ली – यमकेश्वर बस सेवा जनवरी 2015 से शुरू

दिल्ली एवं उसके आसपास रहने वाले यमकेश्वर के लोगों के लिए उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस सेवा जनवरी 2015 शुरू होने वाली है। इसकी घोषणा उत्तराखंड सरकार के सोशल मीडिया प्रभारी श्री हरपाल सिंह रावत ने की। उदयपुर मंडल संस्था लोगों के हित में यह

Udapur Meetingदिल्ली एवं उसके आसपास रहने वाले यमकेश्वर के लोगों के लिए उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस सेवा जनवरी 2015 शुरू होने वाली है। इसकी घोषणा उत्तराखंड सरकार के सोशल मीडिया प्रभारी श्री हरपाल सिंह रावत ने की। उदयपुर मंडल संस्था लोगों के हित में यह मांग काफी समय से कर रही थी।

उदयपुर मंडल (गढवाल) दिल्ली (पंजी.) संस्था की मीटिंग 28 दिसम्बर 2014 को गढ़वाल भवन, पंचकुइंयां रोड़, नई दिल्ली में श्री प्रवीण सिंह राणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें श्री हरपाल सिंह रावत, प्रभारी सोशल मीडिया, उत्तराखण्ड सरकार मुख्य अतिथि थे।

संस्था के सदस्यों को श्री हरपाल सिंह रावत ने यमकेश्वर विकास खण्ड में अगस्त 2014 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद मदद हेतु उठाये सरकारी कदमों से व सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्याें के बारे में जानकारी दी।IMG-20141211-WA003

इस आपदा में क्षेत्रीय लोगों की मदद के लिए उदयपुर मंडल (गढवाल) दिल्ली (पंजी.) ने लगभग 600 परिवारों को राहत सामग्री दी तथा चार चिकित्सा शिविर लगाये थे।

इस पर मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार की ओर से श्री हरपाल सिंह रावत ने संस्था को धन्यवाद देते हुए, संस्था की मांग पर जनहित में जनवरी 2015 से यमकेश्वर से सीधे दिल्ली के लिए उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस संचालन की घोषणा की।

इस सभा में श्री सच्चिदानंद शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री, श्री गंभीर सिंह नेगी, अध्यक्ष, गढ़वाल हितेषिणी सभा, डा. विनोद बछेती, श्री राजेश राणा, श्री अजय सिंह बिष्ट ने उदयपुर मंडल (गढवाल) दिल्ली (पंजी.) के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र जोशी ने कार्यकारिणी सदस्य श्री हरेन्द्र रौथाण एवं श्री मंजीत नेगी के द्वारा आपदा के दौरान किए गए कार्याें की सराहना की।

मंच संचालन श्री जोगेन्द्र राणा द्वारा किया गया। महासचिव श्री सत्येश्वर प्रसाद जोशी ने आये हुए गणमाण्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

हिलमेल ब्यूरो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this