कोहरे का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर फिर साफ दिखने लगा है। काठगोदाम आने वाली देहरादून एक्सप्रेस के रेक इलाहाबाद तक जाने के चलते ट्रेन रविवार को विलंब से पहुंचीं। निर्धारित समय 7:10 बजे के स्थान पर तीन घंटे की देरी से 10:15 बजे पहुंचीं। वहीं 13019 बाघ एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से आई। रविवार को सायं 3:45 बजे जाने वाली काठगोदाम-आनंदविहार एसी एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही। एसी फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड क्लास में वेटिंग 7 से 29 तक रही।


Leave a comment