Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सोशल नेटवर्किंग के जरिए संपर्क अभियान
उत्तराखंड न्यूज़

सोशल नेटवर्किंग के जरिए संपर्क अभियान

चुनाव आयोग के डंडे से बचने के लिए कई प्रत्याशी सोशल नेटवर्किंग साइटों का सहारा ले रहे हैं। प्रत्याशी फेसबुक और ऑरकुट पर अपना एकाउंट खोलने, उसे अपडेट करने और उस पर अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। अधिकतर ने अपने मोबाइल फोन तक अपडेट करा लिए, नए फोन खरीद लिए। जो ऐसा करने में खुद को सक्षम नहीं पा रहे वे अपने नाते-रिश्तेदारों के बच्चों यहां तक कि कम्प्यूटर प्रोफेशनल की मदद ले रहे हैं।

सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी वोट देने की अपील कर रहे हैं। यहां उन्हें न तो खर्चे की चिंता है और न ही चुनाव आयोग से अनुमति की परेशानी। अपने कार्यक्रमों, योजनाओं और कराए गए विकास कार्यों आदि की फोटो के साथ जानकारी दी जा रही है। आयोग ने प्रचार-प्रसार करने के लिए 11 लाख खर्च सीमा रखी है। ऐसे में प्रत्याशियों के लिए सोशल नेटवर्किग बड़ा सहारा बन रहा है। इसमें लोगों से जुड़ने के लिए फेसबुक पसंदीदा सोशल नेटवर्किंग साइट बन चुकी है। फेसबुक से जुड़े लोगों की संख्या काफी हैं, जिसमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। नेटवर्किग पर प्रत्याशी के समर्थक कमेंट कर संबंधित के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहे हैं। कई प्रत्याशी नेट एवं फेसबुक चलाना नहीं जानते हैं। इसके चलते साइबर कैफे एवं मोबाइल की दुकान चलाने वाले लोगों से सहायता ली जा रही है। फोटो समेत अन्य जानकारियां भी फेसबुक में लोड कराई जा रही है। चार-पांच प्रत्याशी फेसबुक पर अपील करते दिखे तो उनकी देखा-देखी अन्य ही इसी राह पर चल पड़े हैं।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...