Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून का विकास दो स्मार्ट सिटी की कन्सेप्ट पर
उत्तराखंड न्यूज़

देहरादून का विकास दो स्मार्ट सिटी की कन्सेप्ट पर

Harish Rawat CM, UKदेहरादून में दो स्मार्ट सिटी की कन्सेप्ट के साथ काम किया जाएगा। एक स्मार्ट सिटी शहर के लेफ्ट विंग में भारत सरकार की योजना के तहत विकसित की जाएगी। वहीं दूसरी स्मार्ट सिटी देहरादून के राईट विंग में राज्य सरकार अपने संसाधनो से विकसित करेगी।

बीजापुर हाउस में स्मार्ट सिटी के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उक्त निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी के संबंध में सभी आवश्यक कार्यवाही समय सीमा के तहत सुनिश्चित कर ली जाए।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि हमारी प्राथमिकता राज्य में स्माॅल सिटी-स्मार्ट सिटी की है। स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए भारत सरकार की प्राथमिकता सूची में देहरादून का चयन सुनिश्चित हो, इसके लिए नगर निगम के साथ बेहतर तालमेल से काम किया जाए।

हम सभी की प्राथमिकता है कि देहरादून स्मार्ट सिटी बन सके। नगर निगम व एमडीडीए का स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) बनाया जाए ताकि नगर निगम को सहायक के तौर पर एमडीडीए का साथ मिल सके।

हरीश रावत ने कहा कि योजना इस तरह से बनाई जाए कि देहरादून का एक भाग तो भारत सरकार की योजना के तहत स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सके वहीं दूसरे भाग में राज्य सरकार अपने संसाधनों से स्मार्ट सिटी विकसित करे। सौंग नदी पर रिस्पना नदी की तर्ज पर रिवर फ्रन्ट व सौंदर्यीकरण का काम किया जाए।

जहां-जहां वन विभाग की भूमि को विकसित किए जाने की आवश्यकता होती है, वहां वन विभाग को शामिल किया जाए। वहां फोरेस्ट पार्क विकसित किए जा सकते हैं।

मुख्य सचिव अपने स्तर पर भी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी के संबंध में कार्यवाही की प्रगति की निरंतर समीक्षा करेंगे।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...