Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ में पुनर्निर्माण की परियोजनाओं का शिलान्यास 15 अक्टूबर को
उत्तराखंड न्यूज़

केदारनाथ में पुनर्निर्माण की परियोजनाओं का शिलान्यास 15 अक्टूबर को

DSC08531मुख्यमंत्री हरीश रावत 15 अक्टूबर 2015 को केदारनाथ में पुनर्निर्माण की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास ध् लोकार्पण करेंगे।

मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने 6 अक्टूबर को सचिवालय में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हाई पावर्ड कमेटी की अध्यक्षता करते हुए पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने त्रिस्तरीय (थ्री लेयर) सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। बताया गया कि नीचे से ऊपर की ओर टू लेयर सुरक्षा दीवार बना दी गई है। तीसरे पर कार्य चल रहा है।

नई तकनीक से तीन वैली ब्रिज बनाने का परीक्षण किया गया। एक हफ्ते में इस पर निर्णय ले लिया जायेगा।

सरस्वती और मंदाकिनी नदी पर घाट निर्माण का कार्य चल रहा है। एमआई 17 हैलीपैड व सेफ हाउस का निर्माण पूर्ण हो गया है।

15 अक्टूबर को ही बीकेटीसी भवन, प्रवचन हाल, मेडिटेशन संेटर, व्यू प्वांइट 50 फीट मंदिर पाथ वे, 407 लाभार्थियों के लिये 113 घरों का शिलान्यास भी किया जायेगा।

बैठक में बताया गया कि केदारपुरी में वाईफाई जोन, बायोमैट्रिक्स रजिस्ट्रशन और टैªकिंग सिस्टम की व्यवस्था रूद्रप्रयाग, लिंचैली, भीमबली, गौरीकुंड और सोन प्रयाग में की जा रही है।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...