मुख्यमंत्री हरीश रावत 15 अक्टूबर 2015 को केदारनाथ में पुनर्निर्माण की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास ध् लोकार्पण करेंगे।
मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने 6 अक्टूबर को सचिवालय में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हाई पावर्ड कमेटी की अध्यक्षता करते हुए पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने त्रिस्तरीय (थ्री लेयर) सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। बताया गया कि नीचे से ऊपर की ओर टू लेयर सुरक्षा दीवार बना दी गई है। तीसरे पर कार्य चल रहा है।
नई तकनीक से तीन वैली ब्रिज बनाने का परीक्षण किया गया। एक हफ्ते में इस पर निर्णय ले लिया जायेगा।
सरस्वती और मंदाकिनी नदी पर घाट निर्माण का कार्य चल रहा है। एमआई 17 हैलीपैड व सेफ हाउस का निर्माण पूर्ण हो गया है।
15 अक्टूबर को ही बीकेटीसी भवन, प्रवचन हाल, मेडिटेशन संेटर, व्यू प्वांइट 50 फीट मंदिर पाथ वे, 407 लाभार्थियों के लिये 113 घरों का शिलान्यास भी किया जायेगा।
बैठक में बताया गया कि केदारपुरी में वाईफाई जोन, बायोमैट्रिक्स रजिस्ट्रशन और टैªकिंग सिस्टम की व्यवस्था रूद्रप्रयाग, लिंचैली, भीमबली, गौरीकुंड और सोन प्रयाग में की जा रही है।
हिलमेल ब्यूरो


Leave a comment