Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित
उत्तराखंड न्यूज़

प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित

कई स्कूलों ने इंटरमीडिएट बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। साथ ही सीटिंग प्लान भी लागू कर दिया है।

बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वासुदेव पंत ने बताया कि ड्राइंग एवं पेटिंग विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 12 फरवरी से होगी, जबकि रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 13 से 18 फरवरी तक होंगी। वाणिज्य विषय की परीक्षा 16 से 18 फरवरी तक होगी। जीव विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 18 फरवरी को होगी। जबकि भौतिक विज्ञान के कुछ छात्रों की परीक्षा 21 से 24 फरवरी के बीच होगी। आर्य कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य ने बताया कि हाईस्कूल की सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 से 14 फरवरी तक होगी। जबकि इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान, ड्राइंग एंड पेटिंग की परीक्षा 14 फरवरी, गृह विज्ञान 18 फरवरी, हिन्दुस्तानी संगीत 21 फरवरी को होगी। शेष विषयों की परीक्षा तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर के प्रधानाचार्य घनश्याम गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल प्राइवेट छात्रों की गणित व गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 11 फरवरी, 13 फरवरी को विज्ञान एवं 14 फरवरी को सामाजिक विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...