विकासनगर, सहसपुर, कालसी व चकराता ब्लॉकों में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा और एकीकृत प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गई। प्रवेश परीक्षा के लिए 1171 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1005 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 166 अनुपस्थित रहे। वहीं, एकीकृत प्रवेश परीक्षा के लिए चारों ब्लॉकों में 130 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 51 परीक्षार्थी ही अनुपस्थित रहे।
विकासनगर ब्लॉक में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए जीआइसी हरबर्टपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस सेंटर पर 323 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 265 परीक्षा में शामिल हुए और 58 बच्चे अनुपस्थित रहे। सहसपुर ब्लॉक में जीआइसी सेलाकुई को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें 405 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 351 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 54 बच्चे अनुपस्थित रहे। कालसी ब्लॉक में जीआइसी कालसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसमें 242 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 216 बच्चों ने ही परीक्षा दी, जबकि 26 बच्चे अनुपस्थित रहे। चकराता ब्लॉक में 201 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 173 बच्चों ने ही परीक्षा दी, 28 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई जो दोपहर बारह बजे तक चली। एकीकृत प्रवेश परीक्षा के लिए विकासनगर ब्लॉक में 40 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 14 बच्चों ने परीक्षा दी, 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कालसी ब्लॉक में 53 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 31 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए और 22 बच्चे अनुपस्थित रहे। सहसपुर ब्लॉक में एकीकृत प्रवेश परीक्षा के लिए 36 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 34 छात्रों ने परीक्षा दी और दो छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं, चकराता ब्लॉक में एकीकृत परीक्षा के लिए केवल एक परीक्षार्थी पंजीकृत था, जो अनुपस्थित रहा। प्रवेश परीक्षाएं बीईओ नागेंद्र सिंह बत्र्वाल, नरेश कुमार हल्दियानी, दमयंती रावत व बीपी सिंह की देख-रेख में संपन्न हुई।


Leave a comment