उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जल्द ही बदरीनाथ को सेटेलाइट के जरिये इंटरनेट कनेक्टिविटी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लामबगड़ और बेनाकुली डेंजर जोन के स्थाई ट्रीटमेंट के लिए सरकार गंभीर है।
बदरीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा जोर-शोर से चल रही है और अब तक दस लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यात्रियों की संख्या में और इजाफा होगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में पहुंचकर पूर्जा अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। मन्दिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात करते हुए उन्होंने सुचारू रूप से चल रही यात्रा पर सन्तोष व्यक्त किया।
हरीश रावत ने श्री परमार्थ लोक बद्रीनाथ में आयोजित गुरूजन स्मृति समारोह में प्रतिभाग कर स्वामी जगतगुरू हंसादेवाचार्य जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि जगतगुरू ने हमे गुरूमार्ग दिखाया है। गुरू विश्वास का द्योतक तथा शक्ति प्रदान करता है।
हिलमेल ब्यूरो


Leave a comment